Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > करोड़ों की दौलत होने के बाद भी 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन को ये चीज कर रही है परेशान

करोड़ों की दौलत होने के बाद भी 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन को ये चीज कर रही है परेशान

Amitabh bachchan Blog: बॉलीवुड के शानदार एक्टर इन दिनों चर्चे में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक ब्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा जताई है. उन्होंने बताया है कि उन्हें क्या परेशान करता है. आइए जानते हैं-

By: sanskritij jaipuria | Published: April 6, 2026 9:43:18 AM IST



Amitabh bachchan Blog: बॉलीवुड में बहुत से एक्टर हैं जो अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते हैं लेकिन अमिताभ बच्चन अलग है उन्हें हर काम समय पर चाहिए होता है वो इंडस्ट्री के सबसे डिसिप्लिन एक्टर हैं. बिग बी आज से नहीं पिछले 60 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और वो कभी भी किसी भी फिल्म के लिए सेट पर लेट नहीं पहुंचते हैं. काम को लेकर के उनका जूनून ऐसा है कि वो अभी 83 साल की उम्र में भी काम करना चाहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक ब्लॉग में बताया कि उनके लिए काम बहुत जरूरी है, एक भी दिन काम नहीं करना उनके लिए काफी डिस्टर्बिंग है. वो हर समय काम करना चाहते हैं और इसलिए इंडस्ट्री में उन्हें टाइम का पक्का एक्टर भी कहा जाता है.

अभी और काम करना चाहते हैं अमिताभ

अपने हाल के ब्लॉग में एक्टर ने हर दिन काम पर नहीं जाने के दुख के बारे में बताया. एक्टर ने लिखा- “एक ऐसा दिन जो काफी आलस वाला था, कोई वजह नहीं थी. बस रोज काम न करना अजीब लगता था और जब आप हर दिन तय समय के अनुसार काम नहीं करते, तो आदत बनने की पूरी प्रक्रिया, जो पहले से चल रही है अचानक दिन एक मिस्ट्री बन जाता है, जबकि सामान्य तौर पर सब कुछ एकदम सही तालमेल में चलता था”

अमिताभ ने आगे कहा-

उन्होंने कहा, “अक्सर हम ये सोचते रह जाते हैं कि दिन हमारी उम्मीदों के मुताबिक क्यों नहीं बीत रहा. अगर हम अपनी भावनाओं को सही तरह समझ पाएं, तो जीवन में शांति और सुकून बना रह सकता है. लेकिन कुछ लोगों के लिए ये संभव नहीं हो पाता और यही बात उनकी चिंता को और बढ़ा देती है. लगातार एंग्जायटी में जीना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक है, इसलिए इसे आदत बना लेना सही नहीं है.”

अमिताभ का नजरिया

ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने बढ़ती उम्र के बावजूद लगातार एक्टिव रहने की इच्छा जाहिर की हो. उन्होंने पहले भी अपने ब्लॉग में उम्र बढ़ने के एक्सपीरिएंस को शेयर किया है और बताया है कि जीवन के हर स्टेप में काम करते रहना उनके लिए कितना जरूरी है. एक पोस्ट में उन्होंने समय की अहमियत पर भी जोर दिया था, जिसे पढ़कर उनके फैंस भावुक हो गए थे. फैंस उन्हें हर उम्र में काम करते देखना पसंद करते हैं. हाल ही में वो फिल्म ‘कल्कि’ में एक दमदार किरदार में नजर आए थे और अब इसके अगले भाग में भी उनकी उपस्थिति की उम्मीद है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा, उन्होंने हाल में ‘केबीसी’ के 17वें सीजन को अलविदा कहा है और अब लोग नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement