ये हैं असरानी की वाइफ मंजू, शादी के बाद छोड़ दी थी एक्टिंग, अब लाइमलाइट से रहती हैं दूर

मंजू और असरानी लाइफ में सबकुछ अचीव करने के बाद भी लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते थे. वे ना तो किसी अवार्ड फंक्शन में जाते ना ही किसी इवेंट में नजर आते थे.

Published by Kavita Rajput

असरानी (Asrani)  जिनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी था अब हमारे बीच नहीं हैं. सोमवार दोपहार 1 बजे 84 साल की उम्र में असरानी ने आखिरी सांस ली. असरानी अपनी कॉमिक एक्टिंग के लिए अपने फैन्स के बीच मशहूर थे. एक्टर ने बॉलीवुड की कल्ट फिल्म ‘शोले’ में जेलर का रोल निभाया था जिसे आज भी याद किया जाता है.

असरानी का डायलॉग- ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’…आज भी लोगों की याद में ताजा है. एक्टर ने इंडस्ट्री की कई ब्लाकबस्टर फिल्मों में काम किया था जिनमें – चुपके-चुपके, रफू चक्कर, छोटी सी बात, शोले, नमक-हराम और बालिका वधु आदि शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असरानी की कोई औलाद नहीं है वे अपनी पीछे वाइफ मंजू को छोड़ गए हैं.

Related Post

फिल्मों में काम कर चुकी हैं मंजू 
मंजू ने एक समय फिल्मों में खूब काम किया था जिसमें- चांदी सोना, उधार का सिन्दूर, कबीला जैसी फ़िल्में शामिल थीं. मंजू और असरानी की मुलाकात फिल्म ‘आज की ताजा खबर’ के सेट पर हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जल्द ही ये एक दूसरे के करीब आ गए. शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे का पूरा साथ निभाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की कई संतान नहीं थी. बताते हैं कि एक्टिंग में सफल करियर बनाने के बाद मंजू ने बतौर डायरेक्टर अपनी किस्मत आजमाई और 1995 में आई फिल्म ‘मां की ममता’ को डायरेक्ट किया. 

लाइमलाइट से दूर रहीं मंजू 
मंजू और असरानी लाइफ में सबकुछ अचीव करने के बाद भी लाइम लाइट से दूर ही रहना पसंद करते थे. वे ना तो किसी अवार्ड फंक्शन में जाते ना ही किसी इवेंट में नजर आते थे. बताते हैं कि असरानी और मंजू अपनी प्राइवेट लाइफ से ही खुश थे. असरानी ने मंजू से ये इच्छा जाहिर की थी कि जब उनकी मौत हो तो उसकी जानकारी किसी को न दी जाये. मंजू ने यही किया और असरानी के अंतिम संस्कार के बाद ही मीडिया को खबर दी कि वो चल बसे हैं.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026