Anupam Kher Video: अनुपम खेर ने नए साल पर शेयर किया वीडियो, 2026 के लिए दी सीख..!

Anupam Kher Video: अनुपम खेर ने नववर्ष पर फैंस के साथ अपने संकल्प शेयर किए: खुद पर बोझ न लेना, गरीबों की मदद करना, दूसरों को सुधारने की जिम्मेदारी न लेना और सीखों को नए साल में अपनाना.

Published by sanskritij jaipuria

Anupam Kher Video: नए साल के स्वागत के मौके पर बॉलीवुड में जश्न का माहौल रहता है. कोई परिवार के साथ समय बिताता है, तो कोई मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लेता है. इसी बीच एक्टर अनुपम खेर ने साल के पहले दिन अपने लिए कुछ खास संकल्प तय किए और उन्हें फैंस के साथ शेयर किया. उनका मकसद है कि ये छोटी-छोटी बातें उनकी पूरी जिंदगी को बेहतर बनाएं.

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वे कैसे अपनी जिंदगी में बदलाव लाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि हर साल कुछ न कुछ नया सिखाता है और उन्होंने साल 2025 में जो सीखा, उसे वे 2026 में अपनाने की सोच रहे हैं.

वीडियो में उन्होंने कुछ अहम बातें बताईं:

 खुद पर ज्यादा बोझ न महसूस करना
 गरीबों की मदद करना
 सब्जी या फेरी वाले से मोलभाव न करना
 दूसरों को सुधारने की जिम्मेदारी खुद पर न लेना

अनुपम खेर का कहना है कि किसी को सुधारना हमारी जिम्मेदारी या अधिकार नहीं है.

नववर्ष के संदेश में मिली सीख

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हर बीता साल हमें कुछ सिखा कर जाता है. अगर हम ये सीख नए साल में अपनाएं तो हमारा और दूसरों का जीवन बेहतर हो सकता है. उन्होंने फैंस को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप अपने लिए, अपने परिवार के लिए, समाज और देश के लिए अच्छा सोचें और अच्छा करें.

कविता और संदेशों से जश्न

बीते तीन दिनों से अनुपम खेर सोशल मीडिया पर नववर्ष की शुभकामनाएं कविता और संदेशों के जरिए दे रहे हैं. फैंस को उनके द्वारा लिखी या पढ़ी गई कविताएं बहुत पसंद आती हैं. हाल ही में उन्होंने ‘प्रिय दिसम्बर!! तुम जा रहे हो!!’ नाम की कविता साझा की थी, जो खुशियों और सौगातों से भरी थी.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

UAE ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका; ईरान से दोस्ती पड़ी भारी! जानें क्या है 3.5 अरब डॉलर का मामला?

Middle East conflict: यह कर्ज 2019 में अबू धाबी विकास कोष के जरिए पाकिस्तान को…

April 4, 2026

‘Dacoit’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आखिर क्यों बने अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर डकैत? जानें दिलचस्प कहानी

Dacoit Trailer: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत'…

April 4, 2026

घायल हूं, इसलिए घातक हूं… AAP के आरोपों पर राघव चड्ढा का तीखा पलटवार; जानें किसको दी चुनौती

MP Raghav Chadha AAP: राघव चड्ढा ने फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने कहा कि उनके…

April 4, 2026

GT vs RR: मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ऐसा क्या किया कि कोच नेहरा ले जाने लगे युवा खिलाड़ी को मैदान से बाहर?

IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए महज…

April 4, 2026

ईरान युद्ध का असर, गैस के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन! इस शहर में बढ़ गए दाम

Torrent Gas CNG Rate: इस अचानक बढ़ोतरी से शहरवासियों, खासकर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों…

April 4, 2026

Dhritarashtra coronation: क्यों रुका धृतराष्ट्र का राजतिलक और पांडु बने थे राजा? विदुर के इस तर्क ने बदल दिया था फैसला

Dhritarashtra's coronation: महर्षि वैशंपायन ने जन्मेजय को बताया कि मांडव्य ऋषि के शाप के कारण…

April 4, 2026