क्या Akon के साथ भारत में हुई बदसलूकी? स्टेज पर इंटरनेशनल सिंगर के पैंट खींचने के Video ने फैंस में मचाई खलबली

Akon Viral Video: छम्मक छल्लो गाने वाले इंटरनेशनल सिंगर एकॉन के बेंगलुरु लाइव कॉन्सर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एकॉन अपनी पैंटऊपर खींचते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस में खलबली मच गई है.

Published by Prachi Tandon

Akon Harrassment Viral Video: शाहरुख खान की फिल्म रॉ वन में छम्मक छल्लो गाना गाकर इंटरनेशनल सिंगर एकॉन ने भारत में भी खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. एकॉन अब भारत के टूर पर हैं और अलग-अलग शहरों में लाइव शो कर रहे हैं. हाल ही में उनका बेंगलुरु में लाइव कॉन्सर्ट था जहां इंटरनेशनल सिंगर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस को शॉक में डाल दिया है. एकॉन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर अपनी पैंट ऊपर की तरफ खींचते नजर आ रहे हैं. एकॉन को भीड़ के बीच खड़ा इस तरह पैंट ऊपर खींच देख फैंस का कहना है कि सिंगर को हैरेस किया गया है. 

क्या एकॉन के साथ भारत में हुई बदसलूकी?

एकॉन का 14 नवंबर को बेंगलुरु में लाइव कॉन्सर्ट था. जहां से उनके गानों पर थिरकते हजारों लोगों के कई वीडियो वायरल हुए. इन्हीं में एक वीडियो ऐसा था था जिसमें एकॉन स्टेज पर भारी भीड़ के बीच गाना गाते दिख रहे हैं. तभी उनके आस-पास मौजूद फैंस की भीड़ पैंट नीचे खींच देती है. हालांकि, इन सब चीजों के बावजूद एकॉन अपना गाना नहीं बंद करते हैं, लेकिन उनके चेहरे पर एक्सप्रेशन जरूर आ जाते हैं. 

A post shared by Zumair Khaja (@zumairkhaja)

सिंगर एक हाथ से माइक पकड़ गाना गाते हैं और दूसरे हाथ से अपनी पैंट ऊपर खींचते हैं. एकॉन का यह तरीका एक तरफ फैंस को खूब पसंद आ रहा है, तो साथ ही वह ऐसा करने वालों पर अपना गुस्सा भी दिखा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 Box Office Collection: अजय देवगन-रकुल प्रीत सिंह की चमकी किस्मत, दूसरे दिन फिल्म ने छापे इतने करोड़ 

एकॉन के फैंस का फूटा गुस्सा

इंटरनेशनल सिंगर का वीडियो वायरल होने के बाद उनके फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. वीडियो पर फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. एक ने लिखा, यह दुखद है कि उन्हें लाइव शो के दौरान परेशान किया गया. वह एक इंटरनेशनल आर्टिस्ट हैं, जो उनके लिए परफॉर्म करने की कोशिश कर रहा है. दूसरे ने लिखा, यह सब क्या है? इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. वहीं, एक अन्य ने लिखा, एकॉन की पैंट क्यों खींच रहे हो, यह तो हैरेसमेंट है. हमारी पूरी इमेज खराब कर दी. 

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi ने दाऊद इब्राहिम के ड्रग्स सिंडिकेट से नाम जुड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं…

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026