Categories: मनोरंजन

1997 की वो बॉलीवुड फिल्म, जिसमें 90’s की इस एक्ट्रेस ने खुद उजाड़ा अपना घर, पैसों के लिए पति को किया कुर्बान

Anil Kapoor Film : 1997 की एक ऐसी फिल्म जिसने न केवल अपनी अनोखी कहानी से लोगों को झकझोर दिया, बल्कि श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर के बीच के एक्टिंग लाइफ को भी यादगार बना दिया. जहां श्रीदेवी का ग्लैमर छाया रहा, वहीं उर्मिला की मासूमियत ने दिलों को जीत लिया. आइए देखते हैं वो कौन सी फिल्म है-

Published by Sanskriti Jaipuria

Blockbuster Film 1997 : साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म वो फिल्म जिसने न सिर्फ लोगों को चौंकाया दिया बल्कि उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया. ये वो फिल्म थी जिसने थिएटर में बैठे लोगों को भावनाओं के तूफान से गुजारा. फिल्म की कहानी जितनी अलग थी, उतनी ही दमदार इसकी स्टारकास्ट भी थी. एक तरफ थीं बॉलीवुड की क्वीन श्रीदेवी, तो दूसरी तरफ एक उभरती हुई एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर थी, जिन्होंने अपनी सादगी और मासूमियत से सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ दिया. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि ‘जुदाई’ थी.

श्रीदेवी ने फिल्म में काजल का रोल निभाया – वो एक ऐसी महिला बनी जो पैसे के लिए अपने पति की दूसरी शादी करवा देती है. उनका सपना एक अमीर और आलीशान जिंदगी जीने का है. वहीं, उर्मिला मातोंडकर जाह्नवी के रोल में एक शांत, भोली-भाली लड़की के रूप में दिखाई देती हैं. 

उर्मिला ने चुरा ली सारी लाइमलाइट

हालांकि श्रीदेवी (Sridevi) उस समय इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं, उनकी एक्टिंग ने उन्हें काफी फेमस कर दिया था, लेकिन उर्मिला की सीधा-सादा रोल लोगों के दिलों में कुछ ऐसा असर छोड़ गया कि हर कोई उनके गुड़ गाने लगा. फिल्म में उनका ट्रांसफॉर्मेशन – ग्लैमरस लुक से सादगी की ओर – एक ऐसा मोड़ था जिसने उन्हें एक नई पहचान दिलाई.

Related Post

जुदाई (Judaai) की कहानी सिर्फ एक सौदे की नहीं, बल्कि भावनाओं की गहराई को दर्शाने वाली थी. फिल्म में अनिल कपूर का किरदार भी बेहद अहम था, जो दो औरतों के बीच फंसा होता है – एक पत्नी जो उसे बेच देती है और दूसरी जो उसे सच्चा प्यार देती है. इस कहानी ने उस दौर की पारिवारिक सोच और इच्छाओं को बखूबी पेश किया.

https://www.inkhabar.com/entertainment/bigg-boss-19-contestant-amaal-malik-have-health-disorder-sleep-apnea-know-what-it-is-in-hindi-41884/

कैसी थी फिल्म?

फिल्म जुदाई की लोगों ने भरपुर तारीफ की थी. कम बजट में बनी इस फिल्म ने लोगों के होश उड़ा दिए थे. “इस फिल्म के बजट की बात करें तो वो 6.3 करोड़ था और फिल्म ने जमकर कमाई की थी. Sacnilk की मानें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.98 करोड़ था और टोटल नेट कलेक्शन 13.95 करोड़ था.”
 

Sanskriti Jaipuria
Published by Sanskriti Jaipuria

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026