Categories: मनोरंजन

‘शोले’ में अहमद बने इस चाइल्ड एक्टर को फीस नहीं मिली, बल्कि मिला कुछ ऐसा जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

Sachin Pilgaonkar Birthday: आज सचिन पिलगांवकर का जन्मदिन है। बचपन में उन्होंने शोले फिल्म में अहमद का रोल निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें फीस नहीं मिली, लेकिन जो मिला था वो सुनकर आप भी शॉक हो जाएंगे। चलिए बताते हैं कि उन्हें इस रोल के लिए फीस की जगह क्या मिला था, पढ़ें उनका यह दिलचस्प किस्सा।

Published by Shraddha Pandey

Happy Birthday Sachin Pilgaonkar: इंडस्ट्री में ऐसे तमाम सितारे हैं जिन्होनं कम उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में दस्तक दे दी थी। इसी में एक नाम अभिनेता सचिन पिलगांवकर का भी है। आज 17 अगस्त को मशहूर अभिनेता, डायरेक्टर और सिंगर का जन्मदिन है। 68 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत रखा है। सचिन की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा आज भी लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है। जी हां, साथ ही ये बेहद चौंकाने वाला मंजर भी था।

बचपन में ही उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि सिर्फ चार साल की उम्र में ही वे मराठी फिल्मों में नजर आने लगे थे और बाद में तो लगभग 60 से ज्यादा फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए। लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे यादगार मौका तब आया जब उन्हें फिल्म शोले में अहमद का किरदार निभाने का अवसर मिला।

बेटे के लिए Shah Rukh Khan ने लगाई नेटफ्लिक्स से ‘गुहार’, अब इस दिन आएगा Aryan की सीरीज का फर्स्ट लुक सामने…सामने आई अनाउंस डेट

शोले जैसी फिल्म एक्टर के लिए सपना

Related Post

शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करना किसी भी एक्टर के लिए सपना होता है। सचिन का रोल छोटा था, लेकिन बेहद असरदार रहा। जब उनके किरदार की मौत होती है, तो दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। लेकिन सबसे मजेदार बात यह है कि इस फिल्म के लिए उन्हें पैसे की जगह एक फ्रिज गिफ्ट में दिया गया था। यह किस्सा आज भी फिल्मी दुनिया में अक्सर चर्चा में आ जाता है।

Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के घर पर चली गोलियां, बाइक सवाल हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम…पुलिस कर…

मराठी फिल्म में भी आजमाया हाथ

इसके बाद सचिन ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी सिनेमा में भी सुपरहिट फिल्में दीं। अशी ही बनवा बनवी, नवरी मिळे नव-याला जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन और गायन में भी हाथ आजमाया और हर क्षेत्र में सफलता हासिल की। आज उनके जन्मदिन पर यह किस्सा हमें याद दिलाता है कि असली कलाकार के लिए पैसे से ज्यादा अहमियत उस अनुभव और प्यार की होती है, जो दर्शकों से मिलता है। सचिन पिलगांवकर की यही खासियत उन्हें आज भी हर उम्र के दर्शकों का चहेता बनाए रखती है।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026