Gaurav Khanna Video: दुबई पार्टी में ये क्या कर गए गौरव खन्ना, भड़क उठे तान्या मित्तल के फैंस

Gaurav Khanna Tanya Mittal Viral Video: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ कुछ समय पहले ही खत्म हुआ है. हाल ही घर वालों के लिए दुबई में एक पार्टी रखी गई है. इस पार्टी के दौरान गौरव खन्ना ने कुछ ऐसा किया की तान्या मित्तल के फैंस भौखला गए-

Published by sanskritij jaipuria

Gaurav Khanna Video: सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ पिछले महीने खत्म हुआ. 7 दिसंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने जीत हासिल की. शो खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं.

फिनाले के बाद मुंबई में शो की सक्सेस पार्टी रखी गई. इसके बाद जश्न का सिलसिला विदेश तक पहुंच गया. हाल ही में बिग बॉस 19 की टीम दुबई पहुंची, जहां एक खास पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. फैंस को अपने पसंदीदा सितारों को साथ में मस्ती करते देखना अच्छा लगा.

वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद

जहां कई वीडियो में डांस, हंसी और दोस्ती दिखी, वहीं कुछ क्लिप्स ने विवाद भी खड़ा कर दिया. दुबई पार्टी का एक वीडियो खास तौर पर चर्चा में है. इस वीडियो में गौरव खन्ना मंच पर बोलते नजर आते हैं और तान्या मित्तल से थोड़ी दूरी बनाकर बैठने को कहते हैं.

Related Post

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 गौरव के शब्दों पर भड़के फैंस

वीडियो में गौरव कहते हैं कि वे थोड़ा लंबा बोलने वाले हैं, इसलिए तान्या बैठ जाएं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कुछ शब्द कहे, लेकिन तान्या के फैंस को ये बात अच्छी नहीं लगी. कई लोगों ने इसे तान्या का अपमान बताया और सोशल मीडिया पर गौरव की आलोचना शुरू हो गई.

मिमिक्री से और बढ़ी नाराजगी

मामला यहीं नहीं रुका. गौरव खन्ना का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वे तान्या की नकल करते हुए एक स्टूल से बात करते दिखे. ये सीन शो के उस पल की याद दिलाता है, जब तान्या ने घर के अंदर एक पेड़ से बात की थी. इस वीडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया.

तान्या के फैंस को गौरव का ये व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आया. कई लोगों ने कहा कि ये मजाक नहीं बल्कि बेइज्जती है. वहीं कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेते दिखे. कुल मिलाकर, सोशल मीडिया पर गौरव और तान्या को लेकर बहस तेज हो गई है और फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, RR ने RCB को दी पटखनी; राजस्थान ने मनाया जीत का जश्न

RR vs RCB IPL 2026: 15 साल के ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार…

April 11, 2026

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन? जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल का…

April 11, 2026

हेडमास्टर प्रमोशन पर हाई कोर्ट की ब्रेक! पुराने नियमों पर लगी रोक; जानें पूरा मामला

Chhattisgarh High Court Stay: याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि 2026 के नए नियमों के अनुसार…

April 10, 2026

बंद ट्रेन फिर पटरी पर! गोरखपुर-लखनऊ पैसेंजर को रेलवे ने दी हरी झंडी, जानें कब से होगी शुरू?

Gorakhpur Lucknow Passenger Update: 2020 में ट्रेन बंद होने के बाद इन जिलों के यात्रियों…

April 10, 2026