Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 19 के घर में बदली सत्ता, छिन गई कुनिका सदानंद की कैप्टेंसी, सलमान खान ने चक्रव्यूह में फंसे घरवाले

Bigg Boss 19 : 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार एपिसोड में बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिला। कल रात के एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने नो एविक्शन का ऐलान किया। यानी इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बहर नहीं गया। सभी को दर्शकों ने एक मौका दिया है, ताकी इस हफ्ते घरवालों की गेमप्लान देखने को मिल सकें।

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान (Salman Khan) का रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस (Bigg Boss 19) हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो की शुरूआत 24 अगस्त से हुई थी। पहले हफ्ते में घरवालों ने 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट किए थे। हालांकि इस बार घर से कोई बाहर नहीं हुआ है। इस बार भाईजान ने नो एविक्शन का एलान किया। सलमान एक ट्विस्ट से घरवालों में खुशी का माहौल छा गया। यानी इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट बेघर होने से बच गए हैं। इसके साथ ही घर की सत्ता पलटते हुए भी नजर आई। 

कुनिका सदानंद की कैप्टेंसी पर उठे सवाल 

पहले वीकेंड के वार के दूसरे दिन रविवार को कई कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) की कैप्टेंसी पर सवाल उठाते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद कुनिका ने कैप्टन के पद से इस्तीफा दे दिया। अब घर की सत्ता पलट चुकी है। घरवालों को इस हफ्ते नया लीडर मिलने वाला हे। अब देखना होगा कि इस हफ्ते घर की सत्ता किसके हाथों में जाएगी और कौन इस घर पर राज करेगा।  

फिर भिड़े अभिषेक बजाज-अमाल मलिक

31 अगस्त के एपिसोड में एक छोटी से बात को लेकर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और अमाल मलिक (Amal Mallik) आपस में भिड़ते नजर आए। दरअसल अमाल बेड पर लेटे हुए थे, तभी अभिषेक खाना लेकर वहां पहुंच गए। वह भी उसी जगह खाना खाना चाहते थे। लेकिन अमाल ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। अमाल ने कहा- यह बेड सोने के लिए खाने खाने के लिए नहीं। लेकिन अभिषेक जिद पर अड़े रहे और दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली। 

कोई नहीं हुआ घर से बेघर

घर से बाहर होने के लिए इस बार नीलम गिरी, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, प्रणित मोरे और नतालिया जानोसजेक नॉमिनेट हुए थे। लेकिन सलमान खान के ट्विस्ट ने सभी को बचा लिया। ये नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के लिए भी एक बड़ा सरप्राइज था। 

Sunday Box Office Collection: ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, रविवार की कमाई ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

घर की सबसे महान सदस्य है तान्या मित्तल

वीकेंड के वार पर सलमान ने अशनूर कौर और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को एक साथ खड़ा किया और बाकी घरवालों से सवाल किया कि, इन दोनों में से अपने आपको को कौन सुपीरियर समझता है। ज्यादातर घरवालों ने तान्या मित्तल का नाम लिया। वह घर में अपन आपकों सबसे ज्यादा सुपीरियर समझती हैं। 

KBC 17: क्या 25 लाख का सवाल बना ISRO की वैज्ञानिक के लिए चुनौती ?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026