Categories: मनोरंजन

सलमान खान की बिग बॉस 19 फीस, बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों से भी ज्यादा है

Salman Khan Fees: बिग बॉस 19 इस बार सबसे लंबा और डिजिटल-फर्स्ट सीजन होने जा रहा है। सलमान खान तीन महीने तक शो होस्ट करेंगे और करोड़ों फीस लेंगे। जानिए प्रीमियर डेट, नए होस्ट्स और उन कंटेस्टेंट्स के नाम जो घर में धमाल मचाने आ रहे हैं।

Published by Shraddha Pandey

Bigg Boss 19: बिग बॉस का नाम सुनते ही ड्रामा, एंटरटेनमेंट और कंट्रोवर्सी का तड़का याद आ जाता है। अब सोचिए, अगर ये शो डिजिटल-फर्स्ट हो, सलमान खान मोटी रकम के साथ आ रहे हों और साथ ही कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में नए-नए चेहरे हों… तो फिर आपके दिमाग में तो पूरा बवाल ही मच गया होगा। बिग बॉस 19 इस बार बिल्कुल नए अंदाज़ में आ रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि एपिसोड सबसे पहले JioCinema/Hotstar पर रिलीज़ होंगे और उसके बाद टीवी पर। यानी जो फैंस इंतजार नहीं कर सकते, उनके लिए सीधा मोबाइल पर बिग बॉस का मसाला हाजिर होगा।

अब बात करते हैं भाईजान सलमान खान की। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार सलमान केवल शुरुआती तीन महीने तक शो होस्ट करेंगे। लेकिन, उनकी फीस सुनकर आपकी आंखें फटी रह जाएंगी। भाईजान करीब 120 से 150 करोड़ रुपए वसूलने वाले हैं! यानी सलमान का हर वीकेंड का वार बनेगा करोड़ों का वार। इसके बाद शो की बागडोर शायद फराह खान, करण जौहर या फिर अनिल कपूर जैसे सितारों के हाथ में जाएगी।

भोजपुरी गाना ‘लहंगा के मच्छरदानी’ ने फिर मचाया युट्यूब पर धमालस! कल्लू और श्वेता का प्यार चढ़ा परवान, एक दूसरे की बाहों में दिखे दोनो

ये होंगे चर्चित चेहरे

Related Post

कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक के चर्चित नाम घर में एंट्री कर सकते हैं। चर्चा है कि धीरज धूपर, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, नगमा मिराजकर और आवेज दरबार जैसे चेहरे नजर आ सकते हैं। साथ ही, AI तकनीक से बनाए गए वर्चुअल कंटेस्टेंट्स भी शो में धमाल मचा सकते हैं, जो इसे और भी अनोखा बना देगा।

5 महीने तक चलेगा शो

सबसे खास बात, यह सीजन करीब 5 महीने तक चलेगा। यानी दर्शकों को आधे साल तक रोज बिग बॉस का मसालेदार तड़का मिलेगा, जिसमें झगड़े, दोस्ती, प्यार, गेम और सलमान के धमाकेदार डायलॉग्स मिलेंगे। कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 सिर्फ एक शो नहीं बल्कि पूरे साल की एंटरटेनमेंट खुराक साबित होने वाला है। अब देखना होगा कि कौन बनेगा जनता का चहेता और कौन निकलेगा फाइनल में हीरो!

बिजली के कड़कते ही लगी पवन सिंह और पलक वर्मा के बीच रोमांस की आग, भीगी-भीगी साड़ी में दिखा एक्ट्रेस का सेक्सी फिगर

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड के 10वीं टॉपर्स को इस बार क्या-क्या मिलेगा, जानें यहां…

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 20 मार्च को जारी…

March 24, 2026

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा नहीं मिलेगा इस जाति का लाभ

Scheduled Caste Status: सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है…

March 24, 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया क्लास 10 का रिजल्ट, तुरंत परिणाम जानने के लिए ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने क्लास 10वीं का रिजल्ट…

March 24, 2026