Kunickaa Sadanand Reveals Her Love Life: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। घर में लड़ाई-झगड़ों का सिलसिला जारी है। सभी ने अपने दोस्त और दुश्मन भी घर में चुन लिए हैं। नॉमिनेशन और कैप्टेंसी टास्क में घर का माहौल एकदम बदलता हुआ नजर आता है। साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स अपने और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) अपनी लवलाइफ को लेकर खुलासा किया है। जिसके बाद फैन्स हैरान रह गए हैं। कुनिका ने अपने और कुमार सानू (Kumar Sanu) के रिश्ते का सच पूरी जनता के सामने खोल दिया है। हाल ही में बिग बॉस के नए प्रोमो में एक्ट्रेस लिव इन रिलेशनशिप पर खुलकर बात करती हैं। साथ ही बताती हैं कि उन्हें किस तरह से धोखा दिया गया था।
बिग बॉस 19 का नया प्रोमो जारी
हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो (Bigg Boss 19 News Promo) जारी किया गया है। इस प्रोमो में कुनिका पहले नीलम गिरी से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछती हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए नीलम (Neelam Giri) कहती हैं कि- लगभग नहीं समझ सकते हैं। हम इंसान को मौका देते-देते थक चुके हैं भाई, अब क्या ही बोले। हमें स्वाभिमानी लड़के पसंद आते हैं और जो ऐसा नहीं है तो मेरे बस की बात नहीं है उसके साथ रहना।
27 saal tak chhipaakar rakhi Kunickaa ne apne relationship ki kahaani, ab Bigg Boss ke ghar mein woh karengi usse bayaan! 👁️
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje #Colors par.#BB #BiggBoss #BB19 #BiggBoss19 @iamgauravkhanna @darbar_awez… pic.twitter.com/nGbQhpYHpW
— ColorsTV (@ColorsTV) September 3, 2025
कुनिका को मिला प्यार में धोखा
इसके बाद कुनिका ने कहा कि- मैंने अपने रिश्ते को 27 साल से छिपा कर रखा था, मैंने जब सामने से जाकर बोला तो मैंने इतना हल्का महसूस किया। इस पर तान्या ने कहा कि- वो आपके पति थे। तो एक्ट्रेस ने आगे कहा कि- नहीं लिव इन में रह रहे थे और वो शादीशुदा थे, लेकिन अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। लेकिन फिर बाद में उन्होंने मेरी ही नाक के नीचे दूसरी लड़की से चक्कर चलाना शुरू कर दिया था। इसके बाद नीलम कहती हैं कि- क्या उन्होंने अपने पार्टनर को छोड़ दिया था। कुनिका कहती हैं कि- हां मैंने छोड़ दिया था, उन्होंने इस बात को खुद कबूल किया है। कुनिका सदानंद ने बिग बॉस से पहले खुलासा किया था कि- वह कुमार सानू के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में रही थीं। उन्होंने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।