Categories: मनोरंजन

इस बॉलीवुड हसीना के लिए धड़कता था अमाल मलिक का दिल! Bigg Boss 19 के घर से भेजा अपनी ‘स्वीटहार्ट’ को खास मैसेज

Bigg Boss 19 Amaal Mallik: बिग बॉस सीजन 19 में धमाल मचा रहे अमाल मलिक ने बताया कि श्रद्धा कपूर स्कूल में उनकी सीनियर थीं। उन्होंने यह भी याद किया कि उस समय श्रद्धा डेन्चर पहन कर स्कूल आती थीं।

Published by Preeti Rajput

Amaal Mallik On Shraddha Kapoor: इन दिनों अमाल मलिक बिग बॉस सीजन 19 में धमाल मचा रहे हैं। अमाल मलिक को सलमान खान के घर में देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अमाल बॉलीवुड के फेमस सिंगर होने के बावजूद इस शो में शामिल हुए हैं। वह अपनी सिंगिग से तो लोगों का दिल जीत ही चुके हैं, और अब इस बार अपने अंदाज से हमेशा-हमेशा के लिए लोगों के दिल में जगह बना रहे हैं। घर में अमाल का अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। उनके वन लाइनर्स लोगों को अपनी तरफ आकृषित कर रहे हैं। 

अमाल की स्वीटहार्ट हैं श्रद्धा कपूर?

हाल ही के एक एपीसोड में सिंगर अमाल ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया। उन्होंने लोगों को बताया कि- उन्हें स्कूल में श्रद्धा कपूर पर क्रश था। अमाल ने कहा कि- श्रद्धा कपूर उनकी सीनियर थी,वह काफी सिंपल और दयालु स्वभाव की थीं। वह स्कूल में भी डेंचर्स पहन कर आती थीं। वह मेरी सीनियर थीं और स्कूल क्रश भी और इंसान भी इतनी स्वीटहार्ट…। सिंगर ने एक्ट्रेस को लेकर आगे कहा कि- पूरे इंटरनेट पर सबसे असली फॉलोइंग सिर्फ उस लड़की की है। वो भी बिना कुछ किए। 

अमाल मलिक ने किया था डिप्रेशन का पोस्ट

बता दें कि सिंगर अमाल मलिक ने पिछले साल अपने डिप्रेशन को लेकर पोस्ट किया था। इस पोस्ट ने पूरे इंटरनेट पर तबाही मचा दी थी। इसी के साथ उन्होंने अपने परिवार के साथ भी सारे रिश्ते-नाते खत्म कर दिए थे। अमाल का यह पोस्ट देख उनके फैंस हैरान रह गए थे। लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल उठ रहा था कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ जिसके कारण वह डिप्रेशन में चले गए।

बिग बॉस को मिला पहला लीडर

गौरतलब हो कि, सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर सीजन 19 के साथ टीवी पर लौट आया है। इस सीजन की शुरूआत 24 अगस्त 2025 से हुई है। धमाकेदार शुरूआत के साथ इस शो के कंटेस्टेंट लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से शुरू होता है। वही कलर्स टीवी पर यह शो रात 10:30 बजे से शुरू होता है। आज इस शो को अपना पहला लीडर मिल जाएगा। खबरों के मुताबिक, कोनिका सदानंद घर की पहली लीडर बन चुकी हैं।  

देवर आवेज पर नहीं गौहर खान को इस कंटेस्टेंट पर आया प्यार, घरवालों को लगाई लताड़, बोलीं- सब आके बदतमीजी

बिग बॉस सीजन 19 के सितारे

इस शो में कई सितारे धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें गौरव खन्ना, कोनिका सदानंद, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, अशनूर कौर, जिशान कादरी, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसजेक, फरहाना भट्ट, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, बसीर अली, तान्या मित्तल, नेहल 

साउथ सुपरस्टार Nagarjuna ने इस हसीना को जड़ दिए थे 14 थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर किया था खुलासा, मांगनी पड़ी थी माफी!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

OnePlus 15R Price Hike: एक मार्च से वनप्लस 15आर की कीमत में होगा बड़ा इजाफा! यहां जानें नई कीमतें

OnePlus 15R new price India: एक मार्च से इसकी कीमत में इजाफा हो सकता है.…

February 27, 2026

Delhi Traffic Advisory: राजधानी में शनिवार को इन रास्तों पर रहेगा डाइवर्जन; बाहर निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Police: एडवाइजरी के अनुसार 4th एवेन्यू और गुर्जर चौक से ट्रैफिक को बारापुला…

February 27, 2026

sim binding rules: व्हाट्सएप यूजर्स हो जाएं तैयार, जानें 1 मार्च से क्या होगा आपके फोन पर, बदलने वाले हैं यह नियम

sim binding rules: केंद्र सरकार ने सिम बाइंडिंग नियम लागू करने की डेडलाइन बढ़ाने से साफ…

February 27, 2026

Ind vs WI Record: भारत-वेस्टइंडीज में सेमीफाइनल को लेकर महामुकाबला; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Ind vs WI Record: अगर टी20 इंटरनेशनल के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत…

February 27, 2026

Royal Wedding in Jodhpur: कौन हैं निकेश अरोड़ा? जिनकी बेटी की शाही शादी भारत से अमेरिका तक चर्चा का केंद्र बनी

Royal Wedding in Jodhpur: जोधपुर में आयोजित यह शाही शादी भारतीय-अमेरिकी टेक उद्योगपति की बेटी…

February 27, 2026