Khesari Lal Yadav And Yamini Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘तेल’ एक बार फिर चर्चा में है। दिसंबर 2022 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी यूट्यूब पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी हुए इस वीडियो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
खेसारी-यामिनी मस्तीभरे अंदाज में आए नजर
गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री यामिनी सिंह नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री और मस्तीभरे अंदाज ने गाने को सुपरहिट बना दिया। लेकिन इसके कुछ सीन और डबल मीनिंग बोलों को लेकर आलोचनाएं भी हुई थीं। कई दर्शकों ने वीडियो की भाषा और दृश्य को आपत्तिजनक बताया, जो अक्सर भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में देखने को मिलता है। वहीं, खेसारी के फैंस इस गाने को महज मनोरंजन के तौर पर लेते हैं और इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
किसने गाया है ये गाना?
‘तेल’ गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने गाया है, जबकि म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। इसके बोल पवन पांडे द्वारा लिखे गए हैं। गाने के लिरिक्स, संगीत और परफॉर्मेंस की वजह से यह गाना आज भी दर्शकों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है। विवादों के बावजूद, ‘तेल’ ने यह साबित किया है कि खेसारी लाल यादव का स्टारडम और फैंस का प्यार हर आलोचना पर भारी पड़ता है।