Categories: मनोरंजन

41 की उम्र में Bharti Singh फिर से बनीं चर्चा का विषय, दिखाया मदरहुड का ग्लो

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने एक बार फिर खुशखबरी दी है 41 की उम्र में वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. भारती ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है.

Published by Komal Singh

भारतीय टीवी की सबसे प्यारी और फेमस कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह भी बेहद खास है,भारती ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की है. अपने मजेदार स्वभाव और प्यारे अंदाज से सभी के दिल जीतने वाली भारती अब दोबारा मां बनने वाली हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. भारती का छोटा सा बेबी बंप भी दिख रहा है, जिससे यह साफ हो गया कि कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है. कैप्शन में भारती ने लिखा हम दोबारा से प्रेग्नेंट हैं!” साथ ही हम आपको ये भी बता दे की भारती और हर्ष के फैंस ने पोस्ट देखते ही उन्हें बधाइयों से भर दिया. हर किसी ने इस खुशखबरी पर प्यार और दुआएं भेजीं.



पहले से है एक प्यारा बेटा

Related Post

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पहले से ही एक प्यारे बेटे के माता-पिता हैं. अप्रैल 2022 में दोनों ने अपने बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम लक्ष्य रखा गया है. सोशल मीडिया पर भारती अक्सर अपने बेटे के साथ मज़ेदार वीडियो और फैमिली मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं.  लेकिन हम आपको ये भी बता दे की भारती सिंह पहले भी कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि उन्हें बेटी की बहुत इच्छा थी. एक बार करीना कपूर के शो “What Women Want” में उन्होंने खुलासा किया था कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं, तो वह चाहती थीं कि उनकी एक प्यारी सी बेटी हो. हालांकि उन्हें बेटा हुआ, लेकिन उन्होंने कहा कि “बच्चा कोई भी हो, बस स्वस्थ और खुश रहे.”


फिर से खुशियों की तैयारी

अब भारती और हर्ष दूसरी बार पैरेंट्स बनने की तैयारी में हैं. दोनों अपने यूट्यूब चैनल पर भी यह खुशखबरी साझा कर चुके हैं. फैंस के लिए यह पल बेहद खास है क्योंकि भारती की फैमिली हमेशा लोगों को पॉज़िटिविटी और मुस्कान देती है. भारती ने अपनी जर्नी हमेशा खुले दिल से सबके साथ शेयर की है, चाहे करियर की बात हो, प्रेग्नेंसी की या फिर पैरेंटिंग की. उनकी यह सादगी और ईमानदारी ही है जो उन्हें दर्शकों के दिल के बेहद करीब बनाती है.

 

Komal Singh

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026