Categories: मनोरंजन

साउथ इंडस्ट्री को मिला नया चेहरा, स्क्रीन पर उतरेगी Mahesh Babu की भतीजी, फैंस बोले- नई स्टार आ चुकी है

Bharathi Ghattamaneni Debut: टॉलीवुड स्टार महेश बाबू की भतीजी भारती घट्टामनेनी जल्द टॉलीवुड इंस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। डायरेक्टर तेजा के रोमांटिक-थ्रिलर में उनके शामिल होने पर एक्साइटमेंट की लहर दौड़ चुकी है। दर्शकों को उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, फैंस उनकी तस्वीरें देखकर अपने होश उड़ा रहे हैं।

Published by Shraddha Pandey

Mahesh Babu Niece: टॉलीवुड यानी साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलैरिटी अब पूरी दुनिया में है। लोग जितना इंतजार इनकी फिल्मों का करते हैं उतना ही डेब्यू करने वाले किसी नए चेहरे का भी  करते हैं। इंडस्ट्री में अब एक नया चेहरा सामने आने वाला है। महेश बाबू की भतीजी का, जिसका नाम है भारती घट्टामनेनी। वे जल्द ही अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत करने जा रही हैं, जो परिवार की कंटीन्यूड लीजेंड को आगे बढ़ाएगी।

लीजेंडरी अभिनेता और निर्माता रमेश बाबू की बेटी भारती, महेश बाबू की भतीजी भी हैं। अब खबरें सामने आई हैं कि वो मशहूर डायरेक्टर तेजा की अगली फिल्म, जो एक रोमांटिक-थ्रिलर स्टोरी होगी उसके साथ पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं।

बताया जा रहा है कि भारती ने पहले से ही लुक टेस्ट पूरे कर लिए हैं और अभिनय व डांस वर्कशॉप् में हिस्सा भी लिया है। इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने महेश बाबू के हिट गाने Kurichi Madathapetti पर परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस की इतना मजेदार था कि इसने तेजा का ध्यान अपनी ओर खींचा, और संभवत: इसी वजह से उन्हें ये भूमिका मिली।

A post shared by Bhar Ghats (@bharathighattamaneni)

आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू: ‘Bads of Bollywood’ की पहली झलक में छुपा है बड़ा सरप्राइज

दो नए सितारों का होगा डेब्यू

यह डेब्यू ना केवल भारती का व्यक्तिगत सफर होगा, बल्कि परिवार के लिए भी एक यादगार पल है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके साथ ही उनके छोटे भाई, जयकृष्ण घट्टामनेनी भी निर्देशक अजय भूपति की फिल्म के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं। ऐसे में, एक ही परिवार से दो नए सितारों का साथ-साथ पर्दे पर आना फैंस के लिए भी काफी बड़ा सरप्राइज होगा। 

A post shared by Bhar Ghats (@bharathighattamaneni)

इंस्टा पर छाई तस्वीरें

फैंस और फिल्म जगत अब बेसब्री से इस पल इंतजार कर रहे हैं कि कैसे भारती अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाएंगी और क्या उनका ऑन-स्क्रीन अंदाज़ लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर तो भारती अपने डेब्यू से पहले ही छा गई हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें हैं जिसे देख फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे। तस्वीरों में वो काफी खूबसूरत और बोल्ड दिख रही हैं।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 05: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में ‘Dr. Cancer’पहल के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक प्रतिनिधि और आयोजन से संबंधित टीम मौजूद रही। लोगो लॉन्च के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान (Early Detection), जन–जागरूकता और मरीजों को सहयोग स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।उन्होंने पहल से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समुदाय स्तर पर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम मजबूत होता है। इस पहल के संबंध में‘Dr. Cancer’ और संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक के निदेशक डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग/रिफरल मार्गदर्शन, तथा मरीजों की गुणवत्ता–जीवन (Quality of Life) बेहतर करने के लिए सपोर्टिव केयर से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के लिए उपचार निर्णय योग्य चिकित्सकों की सलाह और स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल केअनुसार ही होने चाहिए।…

February 5, 2026

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: कब रिलीज होगा DSSSB PRT का एडमिट कार्ड, जान लें एग्जाम पैटर्न

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही…

February 5, 2026

फ्रिज ले रहे हैं? गलत दिशा में रखा तो रुक सकती है धन! खरीदने से पहले जानें सही वास्तु दिशा

Fridge Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हर चीज के लिए एक तय…

February 5, 2026