Ashish Chanchlani On Dating Rumours: करोड़पति यूट्सूबर आशीष चंचलानी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी एली अवराम संग कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। इन रोमांटिंक तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस दोनों को कपल मान रहे थे। फैंस को लग रहा था कि इन तस्वीरों के जरिए दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। लेकिन बाद में पता लगा कि यह सिर्फ उनके म्यूजिक वीडियो का प्रोमोशन का एक हिस्सा था। वहीं अब एली अवराम संग डेटिंग की खबरों पर आशीष ने खुद चुप्पी तोड़ी है।
आशीष चंचलानी ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में सोशल मीडिया पर आशीष चंचलानी का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एली भी उनके साथ नजर आ रही हैं। दोनों इस वीडियो में अपनी डेटिंग की अफवाहों पर बात करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि- मैं इस इंसान को कभी डेट नहीं कर सकता। मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि मैं इसे डेट करूं। मैंने सिर्फ एक मजाक किया था। लेकिन हमें उम्मीद नहीं थी कि ये इतना बड़ा हो जाएगा।
पब्लिसिटी स्टंट निकला पूरा मामला
बता दें कि यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था। ताकि उनका म्यूजिक वीडियो हिट हो सके। दरअसल आशीष और एली ने जो तस्वीरें शेयर की थी उसमें दोनों एक दूसरे की बाहों में लिपटे हुए थे। साथ ही एली के हाथ में एक गुलदस्ता भी था और कैप्शन में फाइनली भी लिखा हुआ था। जिसके बाद लोग दोनों को कपल मानने लगे थे। फैंस ने दोनों की तस्वीर पर शुभकामनाएं भी देना शुरू कर दिया था। बता दें कि आशीष और एली का गाना ‘चंदनिया’ हाल ही में रिलीज हुआ है।