Home > मनोरंजन > Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 44 साल की उम्र में वह जल्द शादी कर सकती हैं. कहा जा रहा है कि अभिनेत्री बेंगलुरु के एक बिजनेसमैन से शादी कर सकती हैं.

By: Ranjana Sharma | Published: March 15, 2026 11:06:13 PM IST



Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि 44 साल की उम्र में वह अपनी जिंदगी के नए पड़ाव की ओर बढ़ने की तैयारी कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री जल्द ही शादी कर सकती हैं, हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आज साउथ सिनेमा का जलवा दुनिया भर में दिखाई देता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब साउथ इंडस्ट्री की वैश्विक पहचान सीमित थी. उस दौर में अनुष्का शेट्टी इंडस्ट्री का बड़ा और भरोसेमंद चेहरा थीं. बिना किसी हिंदी फिल्म में काम किए ही वह हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो गई थीं.

‘बाहुबली’ ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कंक्लूजन में ‘देवसेना’ के किरदार ने अनुष्का को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. इस फिल्म के बाद उनकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई और वह पैन-इंडिया स्टार बन गईं.

प्रभास के साथ जुड़ चुका है नाम

फिल्मों के अलावा उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रही है. कई सालों तक उनका नाम प्रभास के साथ जोड़ा गया. हालांकि दोनों कलाकार कई बार साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों को लेकर अफवाहें समय-समय पर सामने आती रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शेट्टी अरेंज मैरिज करने की योजना बना सकती हैं. बताया जा रहा है कि उनका रिश्ता बेंगलुरु के एक बिजनेसमैन से तय हो सकता है, हालांकि उनके होने वाले जीवनसाथी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

44 की उम्र में भी फिटनेस और एक्शन का जलवा

पिछले कुछ समय में अभिनेत्री ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और वजन भी कम किया है. दिलचस्प बात यह है कि 44 साल की उम्र में भी वह एक्शन फिल्मों में काम कर रही हैं और नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं.
साल 2025 में उनकी फिल्म घाटी रिलीज हुई थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी. वहीं अब 2026 में वह फिल्म कथनार में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ जयसूर्या दिखाई देंगे. शादी की खबरों के बीच फैंस की नजर अब अनुष्का शेट्टी की ओर है. सभी यह जानना चाहते हैं कि क्या सच में अभिनेत्री जल्द शादी करने वाली हैं या फिर यह भी महज एक अफवाह साबित होगी. फिलहाल उनके आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement