Home > मनोरंजन > शाही अंदाज में दिखे खिलाड़ी! नवाबों के स्टाइल में की रैंप वॉक, इंडियन कोचर वीक 2025 में Akshay Kumar का जलवा

शाही अंदाज में दिखे खिलाड़ी! नवाबों के स्टाइल में की रैंप वॉक, इंडियन कोचर वीक 2025 में Akshay Kumar का जलवा

Akshay Kumar: लंबे समय से लोग और कलाकार जिसका इंतजार कर रहे थे वो इंतजार अब खत्म हो चुका है। दरअसल, फैशन जगत का शानदार इवेंट इंडिया कॉउचर वीक 2025 इन दिनों राजधानी दिल्ली में हो रहा है।

By: Heena Khan | Published: July 26, 2025 8:37:12 AM IST



Akshay Kumar: लंबे समय से लोग और कलाकार जिसका इंतजार कर रहे थे वो इंतजार अब खत्म हो चुका है। दरअसल, फैशन जगत का शानदार इवेंट इंडिया कॉउचर वीक 2025 इन दिनों राजधानी दिल्ली में हो रहा है। जिसके चले कई बॉलीवुड सितारे इसका हिस्सा बने और उन्होंने अपना जलवा दिखाया। फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस भव्य फैशन शो के मंच पर इस बार बॉलीवुड के सितारों का जलवा देखने को मिला। पहले दिन जहां अभिनेत्री तारा सुतारिया ने रैंप पर अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाया था तो वहीं दूसरे दिन रिद्धिमा कपूर साहनी ने हुस्न के जलवे बिखेरे।

अक्षय कुमार का चढ़ा खुमार 

वहीँ अब शो के तीसरे दिन The Superstar अक्षय कुमार ने पूरी महफ़िल की निगाहें अपनी ओर खींच ली, जिन्होंने फाल्गुनी शेन पीकॉक के इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन के साथ रैंप वॉक किया। अक्षय कुमार ने एक शानदार सफेद इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में शो स्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया। उनका लुक न केवल क्लासिक और रॉयल लग रहा था, बल्कि बेहद स्टाइलिश भी लग रहा था। एक तरीके से कहा जाए तो वो इस दौरान एक नवाब लग रहे थे।

धर्मांतरण की दहशत! Chhangur Baba का हाथ? यूपी से लापता हुईं 4 छात्राएं, 1-2 नहीं…तलाश में लगीं पुलिस की 5 टीमें

क्या है इस बार की थीम? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस साल फैशन शो की थीम महाराजाओं और महारानियों की भव्यता पर आधारित है। वहीँ डिज़ाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने लक्ष्मी विलास पैलेस और सिटी पैलेस जयपुर जैसी विरासत से प्रेरित कलेक्शन पेश किया, जिसमें शाही कढ़ाई, मखमली बनावट, कढ़ाई और जड़ाऊ काम ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Advertisement