Sonam Raja Raghuvanshi Case Film: सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी केस इस साल टॉप सुर्खियों में रहा है। पत्नी सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को हनिमून के दौरान मार गिराया। सिर्फ इसलिए कि वह किसी और से प्यार करती थी और उसी के साथ जीना चाहती है। राजा रघुवंशी हत्याकांड पूरे देश में सुर्खियां बना हुआ है। लोग इस केस पर अपनी बारिक नजर बनाए हुए हैं। वहीं इस बीच अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड भी इस फिल्म पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस केस पर एक क्राइम थ्रीलर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
क्या आमिर खान बनाएंगे फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम ने हनीमून पर मेघालय में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। इस केस ने सबकों हैरान कर दिया। वहीं आमिर खान भी इस केस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। मर्डर केस से जुड़ी छोटी सी छोटी बातों पर आमिर खान ध्यान दे रहे हैं। वह इस केस के हर पहलू को जानने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके चलते अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आमिर इस केस पर एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म बना सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या है राजा रघुवंशी हत्याकांड?
बताते दें कि साल 2025 में सोनम और राजा दोनों शादी के कुछ दिनों बाद हनीमून के लिए मेघालय गए हुए थे। जिसके कुछ दिनों बाद दोनों के गुमनाम होने की खबर आई। अचानक दोनों के लापता होने से परिवार चिंता करने लगा। फिर एक दिन राजा की लाश बरामद हुई। लेकिन सोनम के लापता होने से लोग उसे लेकर चिंतत होने लगे। फिर एक दिन सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मिलती हैं। जिसके बाद सोनम शक के घेरे में आ गई है। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने और उसके साथियों ने मिलकर राजा की हत्या कर दी। क्योंकि वह राज कुशवाहा नाम के लड़के से प्यार करती थी।