Categories: शिक्षा

UPSC NDA NA 2 Exam Date 2025: NDA और NA की परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर, शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें तारीख

UPSC NDA NA 2 Exam schedule release: UPSC राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए, एनए 2) को लेकर बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA, NA 2 परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Published by Shivani Singh

UPSC NDA NA 2 Exam schedule release: UPSC राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए, एनए 2) को लेकर बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA, NA 2 परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 

परीक्षा तिथि, समय और पाली

UPSC द्वारा NDA और NA परीक्षा II 2025 रविवार, 14 सितंबर 2025 को देश भर के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। गणित विषय का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सामान्य योग्यता परीक्षा विषय का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाने की सुचना है। 

भर्ती विवरण

आपको बताते चलें कि इस भर्ती के माध्यम से, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(NDA) के अंतर्गत थलसेना में 208 पद जिनमें महिलाओं के लिए 10 पद आरक्षित, नौसेना में 92 पद जिनमें महिलाओं के लिए 2 पद आरक्षित और वायु सेना फ्लाइंग में 92 पद जिनमें महिलाओं के लिए 2 पद आरक्षित हैं, ग्राउंड ड्यूटी टेक्नीशियन में 18 पद जिनमें महिलाओं के लिए 2 पद आरक्षित और ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल में 10 पद जिनमें महिलाओं के लिए 2 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा, नौसेना अकादमी (10+2/कैडेट प्रवेश योजना) के अंतर्गत 36 पद भरे जाएँगे, जिनमें 4 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

Related Post

हर कंपीटिटिव एग्जाम में जरूर पूछे जाते हैं ये 10 Full Form, अभी कर लें याद..!

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस भर्ती परीक्षा में, यूपीएससी द्वारा गणित और सामान्य योग्यता परीक्षण विषयों से प्रश्न पूछे जाएँगे। परीक्षा के कुल अंक 900 हैं, जिनमें से 300 अंक गणित के लिए और 600 अंक सामान्य योग्यता परीक्षण के लिए हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को एसएसबी परीक्षा/साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण के लिए भी अंक 900 हैं।

SBI PO Preliminary Exam Result 2025 जल्द हो सकता है जारी, इन स्टेप्स के जरिए देख सकेंगे अपना रिजेल्ट

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026