Home > शिक्षा > RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट अनाउंस करेगा. आइए जानते हैं कि इसे कैसे डाउनलोड करें-

By: sanskritij jaipuria | Published: March 23, 2026 10:21:02 AM IST



Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज यानी 23 मार्च 2026 को 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajasthan.gov.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. 

इस साल क्लास 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें कुल 10,68,078 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

पहले बोर्ड ने रिजल्ट 20 मार्च तक जारी करने की योजना बनाई थी, लेकिन डेटा की जांच और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए तारीख आगे बढ़ा दी गई. रिजल्ट घोषित होने के बाद, RBSE असली मार्कशीट स्कूलों को भेजेगा और छात्र इन्हें अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे.

 ऑफलाइन तरीके से रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र अपने मोबाइल के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स हैं:

1. अपने मोबाइल में SMS ऑप्शन खोलें.
2. टाइप करें: RJ10 <स्पेस> रोल नंबर.
3. इसे 5676750 या 56263 पर भेजें.
4. आपका RBSE 10वीं रिज्लट 2026 मार्कशीट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.

 आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट कैसे देखें?

यदि आप ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो निम्न स्टेप्स अपनाएं:

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in
2. होमपेज पर Class 10 Board Result लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें.
4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

 

Advertisement