PSEB Class 10 Admit Card 2026 Out: पंजाब बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने क्लास 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए ए़डमिट कार्ड जारी कर दिया है. जैसे-जैसे परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे ही छात्रों की तैयारी तेज हो गई है. ऐसे में एडमिट कार्ड बहुत जरूरी दस्तावेज है, जिसके बिना परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नही मिलेगी.
PSEB 10वीं परीक्षा की तारीख
पंजाब बोर्ड ने जारी शेड्यूल के अनुसार PSEB क्लास 10वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च 2026 से शुरू होंगी और 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगी. सभी परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगा. यानी पेन और पेपर का इस्तेमाल करना होगा. राज्यभर में तय किया गया परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड साथ लाना जरूरी है.
एडमिट कार्ड कहां और कैसे मिलेगा
PSEB ने क्लास 10वीं के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिया गया है. हालांकि छात्र सीधे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नही कर पाएंगा. रेगुसर छात्रों को अपने-अपने स्कूल से एडमिट कार्ड लेना होगा. प्राइवेट उम्मीदवार और स्कूल मैनेजमेंट ऑनलाइन प्रोसेस से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते है.
Sanae Takaichi: अमेरिका से टकराने को तैयार, चीन के लिए खतरा; ऐसे ही नहीं कहते जापान की ‘आयरन लेडी’
जानें कैसे करें डाउनलोड
प्राइवेट उम्मीदवार और स्कूल अधिकारी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर, हॉल टिकट या एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक ढूंढें.
- स्कूलों या प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- ज़रूरी जानकारी जैसे बैच का साल, रोल नंबर और उम्मीदवार का नाम भरें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.
एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी?
PSEB क्लास 10वीं एडमिट कार्ड 2026 में छात्रों से संबंधित कई जरूरी डिटेल्स होती है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड मिलने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें.
Naseeruddin Shah: एयरपोर्ट पर नसीरुद्दीन शाह के साथ बदतमीजी! भड़क उठे फैंस, जानें पूरा मामला
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर होगा. इसके अलावा जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, स्कूल का नाम और स्कूल कोड भी शामिल है. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और कोड, साथ ही सभी विषयों और उनके कोड की जानकारी भी होती है.
गलती होने पर क्या करें?
अगर छात्रों को अपने नाम, रोल नंबर, या एडमिट कार्ड पर किसी भी दूसरी जानकारी में कोई गलती दिखती है, तो उन्हें तुरंत अपने स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क करना चाहिए. परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए समय पर सुधार करवाना बहुत जरूरी है.