GATE 2026 Exam: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की परीक्षा 7 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है. इस परीक्षा को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी करवा रहा है. यह एग्जाम 7, 8, 14 और 15 फरवरी को होगी. पूरे देश में यह एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्टर कराया है, उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करने के बाद ही हॉल में आने की अनुमति दी जाएगी. इसलिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पर डिटेल्स भी खुद ही चेक करनी होगी. साथ ही उस पर लिखे नियमों का पालन करना होगा.
GATE 2026 एग्जाम शेड्यूल
बता दें कि GATE 2026 की परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी. दोपहर की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी. कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड पर अपनी सही एग्जाम डेट, शिफ्ट टाइमिंग और सेंटर का पता जरूर चेक करना चाहिए.
सेंटर पर एंट्री के नियम
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 से 90 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर जरुर पहुंच जाएं. ताकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट चेकिंग बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके. गेट बंद होने के समय के बाद एंट्री की इजाजत नहीं दी जाती है. इसलिए कैंडिडेट्स को लास्ट मिनट स्ट्रेस से बचने के लिए उसी हिसाब से अपना ट्रैवल प्लान कर लें.
एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले डॉक्यूमेंट्स
- GATE 2026 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी.
- एक ओरिजिनल और वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ.
- फोटो ID वही होनी चाहिए जो रजिस्ट्रेशन के दौरान इस्तेमाल की गई थी.
- कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड में दी गई गाइडलाइंस भी देखनी चाहिए.
क्या वाकई फैट बर्नर है कॉफ़ी? लोगों की कन्फ्यूजन पर एक्सपर्ट्स ने दी साफ राय
क्या-क्या नहीं ले सकतें?
एग्जाम सेंटर के अंदर कुछ चीजें ले जाना पूरी तरह मना है. इनमें मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पर्सनल कैलकुलेटर, किताबें, नोट्स, बैग और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल हैं. कैंडिडेट्स को एग्जाम हॉल में किसी भी तरह का स्टडी मटीरियल ले जाने की इजाजत नहीं होगी.