NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 है. इच्छुक उम्मीदवारों को इस तारीख तक या उससे पहले अप्लाई कर देना चाहिए. इस बार नए एप्लीकेशन नियम लागू किए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को अप्लाई करते समय ध्यान में रखना होगा. आप नीचे बड़े बदलाव देख सकते है.
बदलाव
- NTA ने जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपडेट किया है.
- आधार eKYC: यह अब पहचान वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है.
- लाइव फोटो: आपको सबमिशन के दौरान एक लाइव फोटो लेनी होगी, जिसकी तुलना आपके आधार फोटो से की जाएगी.
- शहर का चुनाव: परीक्षा केंद्र अब आपके दिए गए स्थायी/वर्तमान पते के आधार पर अलॉट किया जाएगा.
अप्लाई कैसे करें
- सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा.
- उसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा.
- फिर उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को इसे सबमिट करना होगा.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेना चाहिए.
एप्लीकेशन फीस
इस परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1700 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी. जनरल EWS/OBC-NCL उम्मीदवारों को 1600 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी. SC, ST, PwBD, और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 1000 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी. विदेशी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 9500 रुपये है.