Categories: दिल्ली

Wings India 2026 में IGI बना ‘एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’, दिल्ली एयरपोर्ट कब बना, कैसे बना-क्यों है दुनिया में मशहूर?

Indira Gandhi International Airport: आज का दिन भारतीय एविएशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी पहचान मिली है. विंग्स इंडिया 2026 अवॉर्ड्स में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL- GMR) ने प्रतिष्ठित 'बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर' कैटेगरी में टॉप स्थान हासिल करके अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाई है.

Published by Mohammad Nematullah

Indira Gandhi International Airport: आज का दिन भारतीय एविएशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी पहचान मिली है. विंग्स इंडिया 2026 अवॉर्ड्स में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL- GMR) ने प्रतिष्ठित ‘बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’ कैटेगरी में टॉप स्थान हासिल करके अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाई है. ये अवॉर्ड भारत में हवाई यात्रा के बढ़ते स्टैंडर्ड और इसके एयरपोर्ट्स पर उपलब्ध वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं की पुष्टि करता है.

एयरलाइन कैटेगरी में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ‘बेस्ट एयरलाइन डोमेस्टिक कैटेगरी’ का अवॉर्ड जीता है. जो उसकी बेहतर सर्विस क्वालिटी को दिखाता है. इसके अलावा घोरावत एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को रीजनल कनेक्टिविटी (RCS) को मजबूत करने में योगदान के लिए बेस्ट रीजनल एयरलाइन का अवॉर्ड मिला है. एविएशन सर्विस प्रोवाइडर्स में इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड को उसकी शानदार सेवाओं के लिए पहचान मिली है. जबकि GMR एयरो टेक्निक ने मेंटेनेंस और रिपेयर (MRO) सेक्टर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 25 मिलियन पैसेंजर प्रति वर्ष (MPPA) से ज़्यादा कैटेगरी में बेस्ट एयरपोर्ट चुना गया है.

भाई को आखिरी कॉल, चीखें और…दिल्ली पुलिस की महिला SWAT कमांडो की बेरहमी से हत्या; पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में जानें

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) भारत का सबसे बड़ा और इंटरनेशन स्तर पर पहचाने जाने वाला एयरपोर्ट है. इसकी शुरूआत 1962 में पालम एयरपोर्ट के विस्तार के तौर पर हुई थी. बाद में 1986 में इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है.

Related Post

टर्मिनल 3 का उद्घाटन कब हुआ

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बढ़ते पैसेंजरों की संख्या और इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए मॉडर्न बनाया गया है. 2006 में एक बड़ा मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, और इसका टर्मिनल 3 (T3), जो एशिया के सबसे बड़े टर्मिनलों में से एक है. जिसका उद्घाटन 2010 में किया गया था.

Hindu Nav Varsh 2026 Date: 2026 में इस दिन से शुरू हो जाएगा हिंदू नववर्ष, जानें नए संवत की शुरुआत कैसे करें

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा ऑपरेट किया जाने वाला यह एयरपोर्ट अब एक वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी के तौर पर स्थापित किया गया है. इसे कई दुनिया के बेस्ट एयरपोर्ट अवॉर्ड मिले है. इसे एक ग्रीन और सस्टेनेबल एयरपोर्ट के तौर पर भी पहचाना जाता है.

IGI एयरपोर्ट में तीन टर्मिनल (T1, T2, T3) और चार रनवे है. जो सभी मौसम की स्थितियों में फ्लाइट ऑपरेशन को आसान बनाता है. 70 मिलियन से ज़्यादा पैसेंजरों की सालाना कैपेसिटी के साथ, यह भारत का सबसे बिज़ी एयरपोर्ट है.

12 से 7 मिनट तक का वीडियो हुआ था लीक! पायल गेमिंग से लेकर फातिमा जटोई तक इन्फ्लुएंसर बने बदनामी का हिस्सा

एयरपोर्ट का डिज़ाइन और फैसिलिटी इसे न केवल भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी एक मॉडर्न और भरोसेमंद एविएशन हब बनाती है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026