Categories: दिल्ली

Delhi Weather Today : दिल्ली में अचानक बदला मौसम, घने काले बादलों ने ढका शहर, तेज बारिश शुरू..!

Delhi Weather Today 30th September 2025 : पिछले दिनों से दिल्ली में काफी गर्मी थी, जिसके चलते लोग दिल से बारिश और ठंड का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार मौसम ने करवट ले ही लिया और आज शहर में बारिश हुई.

Published by sanskritij jaipuria

Delhi Weather Today 30th September 2025 : मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत की सांस मिली, जब आसमान में बादल छाए और कुछ इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद सहित कई हिस्सों में सुबह-सुबह हल्की से मध्यम बारिश देखी गई. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल थे, ऐसे में इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही अनुमान जताया था कि मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35°C से गिरकर 32°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है. हवा में नमी का लेवल 7% से 76% के बीच बना हुआ है, जिससे बारिश के साथ-साथ ठंडी हवा भी महसूस की जा रही है.

 मानसून की विदाई 

सितंबर का ये महीना आमतौर पर मानसून की विदाई का समय होता है, लेकिन इस साल विदाई के साथ कुछ राहत भी लेकर आया है. दिल्ली ने रविवार को 38.1°C तापमान दर्ज किया, जो पिछले दो सालों में सितंबर का सबसे गर्म दिन था. सोमवार को भी 37.5°C तापमान दर्ज किया गया. इतना ही नहीं, सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा यानी 28.2°C रहा, जिससे रातें भी गर्म बनी रहीं.

Related Post

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली राहत

बारिश की फुहारों ने जहां मौसम को ठंडा किया, वहीं लोगों को भी उमस और तेज गर्मी से राहत दी. सुबह-सुबह बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें गीली हो गईं, लेकिन लोगों के चेहरे पर सुकून नजर आया. 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि, मानसून धीरे-धीरे वापसी की ओर है, लेकिन जब तक ये पूरी तरह विदा नहीं होता, तब तक इस तरह की छिटपुट बारिश लोगों को राहत देती रहेगी.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026

Vivek Sinha salary rumor: ‘विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर 2’ की फीस पर तोड़ी चुप्पी, 1 करोड़ की अफवाह का किया खुलासा

Vivek Sinha salary rumor: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय…

April 10, 2026