Delhi Mystery Death: राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध ने लोगों के मन में एक दहशत पैदा कर दी है. हर दिन कोई न कोई एक ऐसा मामला सामने आता है जो अंदर तक झंकझोर कर रख देता है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर से सामने आया है. दरअसल, यहां पर खड़ी एक कार में तीन लोगों की लाश मिलने से दहशत फैल गई है। दरअसल, एक सफेद टाटा टिगोर कार में दो महिलाएं और एक पुरुष के संदिग्द्ध हालत में लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक उनकी पहचान रणधीर, राम नरेश और लक्ष्मी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज में कार में “बाबा” बने दिखे व्यक्ति को ट्रेस कर लिया है। तांत्रिक बाबा और उसके साथी से पूछताछ के दौरान लक्ष्मी के बारे में एक अलग ही बात सुनने को मिली है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
महिला ने की थीं दो शादियां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लक्ष्मी की दो शादियां हुई थीं। बताया जा रहा है कि उसका एक पति बिहार में रहता है, जबकि दूसरा उसके साथ दिल्ली में रहता है। पुलिस का कहना है कि, तीनों मृतक एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। रणधीर और शिव नरेश दोनों प्रॉपर्टी के बिजनेस में थे, और लक्ष्मी होम केयर का काम करती थी, जिसमें बुजुर्गों को मेडिकल सर्विस दी जाती थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक, रणधीर, राम नरेश और लक्ष्मी, रविवार सुबह 10:30 बजे पीरागढ़ी इलाके में मिले और फिर पीरागढ़ी से रिंग रोड होते हुए नॉर्थईस्ट दिल्ली चले गए। वहीं पर उनकी मुलाकात एक धर्मगुरु से हुई।
गाड़ी से उतरा बाबा
वहीं जब तीनों की प्रोफाइल देखी गई तो पुलिस के हाथ कुछ ऐसा नहीं लगा जो उनकी मौत से जुड़ा हो। रणधीर और शिव नरेश का पोस्टमॉर्टम हो चुका है, जबकि लक्ष्मी का पोस्टमॉर्टम होना बाकी है। दोनों के विसरा को उनके शरीर में गए केमिकल की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। लक्ष्मी का विसरा भी सुरक्षित रखा जाएगा। बाबा से पूछताछ के अलावा, पुलिस उनके रास्तों पर लगे CCTV कैमरों से मृतक की हरकतों की भी जांच कर रही है।

