Categories: दिल्ली

Delhi Airport: दिल्ली धुंध के घेरे में! IGI एयरपोर्ट पर उड़ानों का महासंकट, 220 फ्लाइट्स हुईं रद्द

Delhi Fog: फरवरी की शुरुआत में भी दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सिलसिला जारी है. जिसके चलते कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घने कोहरे के कारण सुबह से शाम तक 220 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं.

Published by Heena Khan

Delhi Weather Today: साल का सबसे ठंडा महीना यानी जनवरी जा चुकी है, वहीं अब फरवरी की शुरुआत में भी दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सिलसिला जारी है. जिसके चलते कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घने कोहरे के कारण सुबह से शाम तक 220 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं और 40 से ज्यादा रद्द कर दी गईं, जबकि 10 विमानों को डायवर्ट किया गया. खराब दृश्यता के कारण परिचालन ठप हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई. एयरलाइंस ने यात्रियों को अपडेट रहने की सलाह दी है.

220 उड़ाने हुईं रद्द

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर हवाई यातायात पूरी तरह चरमरा गया है. सोमवार सुबह से शाम छह बजे तक 220 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी दर्ज की गई है, जबकि रद होने वाली उड़ानों की संख्या 40 के पार पहुंच गई है. इसके अलावा, खराब दृश्यता के चलते 10 विमानों को जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा है. सोमवार सुबह दिल्ली में मौसम के सबसे कठिन हालात देखे गए. तड़के 4:00 बजे से सुबह 9:00 बजे के बीच रनवे पर विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिसने परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया.

Today Weather Live Updates: 24-48 घंटे में कहां गिरेंगे बारिश संग ओले, कहां बर्फीली हवाएं कम करेंगीं पारा; नोट करें अपने यहां का हाल

दिल्ली का मौसम

सोमवार को दिल्ली में पिछले चार सालों में फरवरी का सबसे ठंडा दिन रहा, क्योंकि सुबह-सुबह राजधानी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा गया, जिससे ठंड और बढ़ गई और विजिबिलिटी कम हो गई. कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली IGI एयरपोर्ट ने फ्लाइट में देरी की चेतावनी भी जारी की. बताया जा रहा है कि घने कोहरे का यह मौजूदा दौर एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जो इस क्षेत्र में घने कोहरे, बेमौसम बारिश और तेज़ हवाओं का मिश्रण लेकर आया है. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और कई रेलवे स्टेशनों सहित प्रमुख ट्रांजिट हब पर देरी की सूचना मिली, क्योंकि सूरज निकलने के काफी बाद तक हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा. 

Aaj Ka Mausam: बिन मौसम बरसात बढ़ाएगी आपकी मुश्किलें! दिल्ली से UP तक छाएगा घना कोहरा, जानें अपने राज्य का हाल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Nathan Ellis Replacement: चेन्नई को झटका! नाथन एलिस हुए बाहर, ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

Nathan Ellis Injury: एलिस के चोटिल होने का मतलब है कि CSK के थिंक-टैंक को…

March 20, 2026

Hum Aapke Hain Koun: क्या आप जानते हैं? ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी नहीं, ये एक्ट्रेस थीं पहली पसंद

Hum Aapke Hain Koun:क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्म 'हम आपके…

March 20, 2026

Zomato Platform Fee Hike: जोमैटो से खाना मंगाना हो गया महंगा, नोट करें अब कितनी देनी होगी प्लेटफॉर्म फीस

Zomato Platform Fee Hike: अगर आप भी जोमैटो से खाना मंगवाते हैं तो प्लेटफॉर्म फीस…

March 20, 2026