Categories: दिल्ली

दिल्ली की येलो लाइन पर सुबह-सुबह हंगामा, कछुए की चाल से दौड़ीं Metro

Delhi Metro News: दिल्लीवालों की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो ने शुक्रवार सुबह अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। राजधानी की सबसे व्यस्त मानी जाने वाली येलो लाइन पर सिग्नलिंग समस्या के कारण सेवाएं बाधित रहीं

Published by Heena Khan

Delhi Metro Yellow Line: दिल्लीवालों की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो ने शुक्रवार सुबह अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। राजधानी की सबसे व्यस्त मानी जाने वाली येलो लाइन पर सिग्नलिंग समस्या के कारण सेवाएं बाधित रहीं, जिससे ऑफिस जाने वाले और पढ़ाई के लिए निकलने वाले हजारों यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार और भीड़ का सामना करना पड़ा। येलो लाइन, जो समयपुर बादली से लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर (गुरुग्राम) तक फैली है, दिल्ली विश्वविद्यालय (नॉर्थ कैंपस), केंद्रीय सचिवालय, एम्स, हौज़ खास और आईएनए जैसे प्रमुख केंद्रों को जोड़ती है। ऐसे में सुबह के व्यस्त समय में आई यह गड़बड़ी हजारों यात्रियों की दिनचर्या बिगाड़ गई।

क्या हैं DMRC का बयान?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुबह सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच सेवाओं में देरी हुई। अधिकारियों के अनुसार, सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण यह समस्या हुई। हालांकि, धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए गए।

Delhi Rain: तालाब बनी दिल्ली की सड़के, Geeta Colony से लेकर DND तक जाम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

सोशल मीडिया पर दिखीं यात्रियों की नाराज़गी

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर की और स्टेशनों पर लगी भीड़ की तस्वीरें साझा कीं। एक यात्री ने लिखा कि येलो लाइन मेट्रो बादली से विश्वविद्यालय तक बेहद धीमी गति से चल रही है। समय पर ऑफिस पहुँचना मुश्किल हो गया है।

Related Post

एक अन्य यात्री ने शिकायत की ट्रेनों के बीच लगभग 10 मिनट का इंतजार, सीट न मिलना और कछुए की रफ्तार से मेट्रो… हमें गुड़गांव तक ऐसे ही जाना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों ने इस देरी को हाल ही में हुए किराया बढ़ोतरी से भी जोड़ा। उनका कहना था कि जब किराया बढ़ाया गया है तो सेवाओं में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन स्थिति इसके विपरीत है।

Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR से लेकर UP-Bihar तक, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

किराया बढ़ने के बाद यात्रियों में असंतोष

गौरतलब है कि आठ साल बाद डीएमआरसी ने सोमवार को किराए में संशोधन किया है। अब मेट्रो का किराया 11 रुपये से 64 रुपये तक हो गया है, जबकि पहले यह 10 रुपये से 60 रुपये तक था। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

एक यात्री ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि रेड लाइन पर ट्रेन 15 मिनट लेट आई और येलो लाइन पर तो 5 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन चल रही है। कश्मीरी गेट से राजीव चौक पहुँचने में ही आधा घंटा लग गया। मेट्रो किराया बढ़ा दिया, लेकिन सेवाएं वैसी ही खराब हैं।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026