Categories: दिल्ली

Delhi Lok Adalat 2026: लोक अदालत की तारीख बदली, 14 मार्च को नहीं; अब इस दिन मिलेगा मामलों का समाधान

Delhi Lok Adalat 2026 date: दिल्ली में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को होने वाला था. लेकिन अब उसकी तारीख में बदलाव कर दिया गया है. दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) ने नई तारीख की भी जानकारी दे दी है.

Published by Preeti Rajput

Delhi Lok Adalat 2026 date: देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को किया जाना था. लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है. दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) ने नई तारीख का भी ऐलान कर दिया है. दरअसल, लोक अदालत में लोग अपने पुराने ट्रैफिक चालानों का निपटारा कराने के लिए शामिल होते हैं. इस दिन लोग अपने पुराने चालानों को कम जुर्माने के साथ सेटल या फिर माफ करा सकते हैं.

किस दिन लगेगी लोक अदालत?

दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) ने नई तारीख को लेकर एक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के मुताबिक, 14 मार्च को लगने वाली लोक अदालत का आयोजन अब 22 मार्च को किया जाएगा. 

कहां-कहां लगेगी लोक अदालत?

तीस हजारी, कड़कड़डूमा, पटियाला हाउस, रोहिणी, साकेत, द्वारका, और राउज एवेन्यू में किया जाएगा. अगर आपका कोई भी पुराना चालान पेंडिंग है, तो आप भी 22 मार्च के इन कोर्ट में जाकर उसका निपटारा करा सकते हैं. 

Related Post

किन मामलों का होगा निपटारा

नेशनल लोक अदालत में केवल छोटे मामले के माफ या सेटल कराए जा सकते हैं. बड़े आपराधिक मामलों का निपटारा लोक अदालत में नहीं किया जाता है. 

  • हेलमेट या सीट बेल्ट न पहनाना
  • गाड़ी को ओवर-स्पीड़ में चलाना
  • ट्रैफिक लाइट जंप करना
  • गलत जगह गाड़ी को पार्क करना
  • PUC सर्टिफिकेट के बिना गाड़ी चलाना
  • गाड़ी में नंबर प्लेट न होना
  • ड्राइविंग लाइसेंस न होना
  • ट्रैफिक साइन नजरअंदाज करना

Shantanu Narayen Net Worth: कौन हैं शांतनु नारायण जिन्होंने Adobe को अरबों डॉलर की कंपनी बनाया, जानिए उनकी नेट वर्थ?

दिल्ली लोक अदालत टोकन रजिस्ट्रेशन

  • गाड़ी मालिकों को दिल्ली लोक अदालत के लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्टर करना ज़रूरी है. रजिस्टर करने के लिए, आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फ़ॉलो कर सकते हैं.
  • सबसे पहले, ट्रैफ़िक पुलिस या स्टेट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएँ.
  • होमपेज पर “लोक अदालत रजिस्ट्रेशन” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालान नंबर, और कॉन्टैक्ट डिटेल्स के साथ-साथ दूसरी ज़रूरी जानकारी भरें.
  • सारी जानकारी ध्यान से चेक करें और फिर फ़ॉर्म सबमिट करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको जो कन्फर्मेशन स्लिप/टोकन मिलेगा, उसे डाउनलोड या सेव कर लें.

Menstrual Leave in India: क्या आप जानते हैं कि भारत के किन राज्यों में मिलती है पीरियड्स लीव?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: इस नवरात्र नहीं होंगे मांगलिक कार्य, गृहप्रवेश की हसरत भी रहेगी अधूरी… जानिए क्या है वजह

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी.…

March 13, 2026

गांव के लाल ने किया कमाल, JEE पास कर हासिल की AIR 85; IIT बॉम्बे में लिया दाखिला

Bharadhwaj Torati cracked JEE Advanced: आंध्र प्रदेश के अमलापुरम के रहने वाले 17 साल के…

March 13, 2026

Bunker Dating’ Trend in Israel: युद्ध के बीच भी प्यार की तलाश, इजरायली बंकर्स में बढ़ा डेटिंग का क्रेज

Bunker Dating’ Trend in Israel:मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और लगातार मिसाइल हमलों के बीच…

March 13, 2026

ई-वेंट के “लाइटनिंग” स्कूटर ने मचाई हलचल, 160 किमी रेंज, कीमत रु. 99,999 से कम

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), मार्च 13: भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार दावों, स्पेसिफिकेशन और फीचर लिस्ट…

March 13, 2026