Delhi News: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शुक्रवार यानी 20 फरवरी को एक साल पूरा कर लिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए मरघट हनुमान मंदिर गईं. मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों के लिए सुख, शांति और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वो जनता की सेवा के रास्ते पर “और ज़्यादा लगन, विनम्रता और जनता की भलाई के पक्के इरादे” के साथ काम करते रहने की ताकत के लिए प्रार्थना करती हैं.
सोशल मीडिया पर मैसेज
इस कामयाबी पर लोगों को बधाई देते हुए रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर, शुक्रवार को, मैंने मरघट में हनुमान मंदिर जाकर मारुति नंदन का आशीर्वाद लिया.” उन्होंने आगे कहा, “मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें सेवा के इस पक्के रास्ते पर और भी ज़्यादा लगन, विनम्रता और लोगों की भलाई के इरादे के साथ चलते रहने की ताकत दें. मैं चाहती हूं कि सभी दिल्ली वालों की ज़िंदगी में खुशी, शांति और खुशहाली आए.”
शुरू की गई खास स्कीमें
अपने पहले साल में, रेखा गुप्ता सरकार ने अटल कैंटीन, आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना जैसी कई पहलें शुरू कीं. हालांकि, कुछ वादे अभी भी बाकी हैं. इनमें बुज़ुर्गों की पेंशन बढ़ाने और महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने के प्रस्ताव शामिल हैं. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल सीएम जन सुनवाई पोर्टल की शुरुआत होगी. इस दौरान दिल्ली की जनता अपनी कोई भी समस्या यहां रख सकती है.
दिल्लीवालों को दिए ये मुख्य तोहफे
- द्वारका में नया टीटीपी स्वीकृत हुआ है.
- बड़े हुए पानी बिलो के लिए 3.52 लाख लोगों ने पानी के बिल सेटल किए.
- हेल्थ केयर में 365 दिन में 370 आरोग्य मंदिर बना कर तैयार किए जहां 70 प्रतिशत समस्याएं यहां दूर होगी.
- इसके अलावा 1100 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे.
- अस्पतालों में मशीनरी की कमी दूर की
- 6 मोबाइल डेंटल वैन शुरू की
- पूरे सिस्टम में जो करप्शन था उसको दूर करने जा भी काम किया
- ऑनलाइन ओपीडी शुरू की
- एक लाख आभा कार्ड आयुष्मान के तहत बनाए है
- दिल्ली सरकार ने गरीब कल्याण के अनेक कार्य किये
- पहले ही दिन पहली केबिनेट में आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का हेल्थ कवर देने की घोषणा की थी 30 हजार लोगों ने इसका लाभ लिया
- अटल कैंटीन शुरू किये 70 अटल कैंटीन काम कर रही है 70 हजार लोगों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिल रहा है
- झुग्गी वासियो के लिए 700 करोड़ के काम शुरू किए झुग्गी को मकानों में बदला सालों से बने कामों को रिपेयर करने का काम 13 हजार फ्लैट में चल रहा है
- सबसे ज्यादा मिनिमम वेजेस 22 हजार की दिल्ली में दे रहे है
- कामगार महिलाओं के लिए 500 से ज्यादा पालना घर खोले
- एससी एसटी बस्तियों मो भी 500 करोड़ के काम स्वीकृत किए
- पानी के लिए 13 किमी लाइन को बदला 172 किमी लाइन नयी डाली 833 किमी लाइन के भी काम अलॉट कर दिया गया है
- नई सीवर लाइन के लिए 144 किमी सीवर लाइन स्वीकृत हो चुका है.