Categories: क्राइम

पहले लगाया गंभीर आरोप अब दिया क्लीनचिट, पंजाब के पूर्व DGP के बेटे का सुसाइड केस बना पहेली; सामने आया एक और वीडियो

DGP Mohammad Mustafa Son Death: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील ने आत्महत्या कर ली थी. अब तक इस मामले में दो वीडियो सामने आए हैं.

Published by Sohail Rahman

Punjab Former Minister Razia Sultana Son Death: पिछले कुछ दिनों से एक मामला काफी गरमाया हुआ है. हालांकि, पहले ये मामला सुसाइड का लग रहा था. लेकिन मृतक का एक वीडियो सामने आने के बाद इस केस में संदेह और गहराता जा रहा है. पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले की बात कर रहे हैं. अब इस मामले में दो विरोधाभासी वीडियो सामने आया है. जिसकी वजह से यह केस और भी पेचीदा होता जा रहा है. पहले सामने आए वीडियो में अकील अपने पिता और पत्नी के अफेयर की बात कर रहा है और अपनी मां और बहन पर बेहद संगीन आरोप लगा रहा है. पहले वीडियो के आधार पर परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब एक नया वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें अकील अपने परिवार को क्लीन चिट देता दिख रहा है.

पहले वीडियो में क्या था?

अकील आत्महत्या मामले में सबसे पहले सामने आए वीडियो में अकील ने अपने पिता और पत्नी पर “अवैध संबंध” होने का आरोप लगाया. उसने दावा किया कि उसका परिवार (उसकी मां और बहन सहित) उसकी हत्या या उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच रहा है. उसने अपनी जान को खतरा बताया और मृत्यु पूर्व बयान का भी जिक्र किया. फिर इसके बाद दूसरा वीडियो सामने आया. एक ओर पहला वीडियो जहां 17 मिनट का था. वहीं, दूसरी तरफ दूसरा वीडियो जो सामने आया है, वो 3 मिनट का है.

दूसरे वीडियो में क्या है?

3 मिनट के दूसरे वीडियो में अकील ने कहा कि पिछले सभी आरोप निराधार थे. उसने कहा कि उसने ये आरोप तब लगाए थे जब वह बीमार था और उसका परिवार उसकी अच्छी देखभाल कर रहा था. उसने अपनी बहन की तारीफ करते हुए कहा कि वह उसका बहुत ख्याल रखती है.

पंचकूला ने 4 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज

पंचकूला पुलिस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी व बहू समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. इस पूरे मामले पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि यह घटना 16 अक्टूबर को पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत से जुड़ी है. पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर के परिवार ने उनकी मौत की सूचना दी थी. उस समय परिवार ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया था.

पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव परिवार को सौंप दिया गया था. हालांकि, कुछ दिनों के बाद एक तीसरे पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई कि अकील अख्तर ने सोशल मीडिया पर वीडियो सहित कुछ सामग्री पोस्ट की थी. पुलिस अब इन अलग-अलग बयानों के पीछे की सच्चाई की जांच कर रही है. दोनों वीडियो अब मामले में अहम सबूत बन गए हैं.

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026