Punjab Crime News: पंजाब से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। इस खबर को जानने के बाद आप शायद ही किसी पर यकीन कर पाएं। दरअसल, यहां एक शख्स इंग्लैंड जाने के लिए वीजा बनवाने गया था। ऐसा इसलिए क्यूंकि उसकी पत्नी इंग्लैंड में रहती है। लेकिन उसका वीजा नहीं बना। बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी के एक नहीं दो नहीं बल्कि 15 पति हैं। जब पति को ये बात पता चली तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद कुछ ऐसा खुलासा हुआ जिसे जान पुलिस भी हैरान रह गए। पता चला कि महिला के 15 पति नहीं हैं। बल्कि उसके आईडी प्रूफ का गलत इस्तेमाल करके 15 युवकों को इंग्लैंड भेजा गया था। जबकि, महिला इस बात को नहीं जानती थी।
महिला के साथ धोखाधड़ी
मामले का खुलासा होने के बाद पता चला कि यह धोखाधड़ी एक दंपत्ति ने की थी। पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, इंग्लैंड में रहने वाली महिला को अब गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका इस पूरे मामले से किसी भी तरह का कोई ताल्लुक नहीं है। वहीं खबर है कि महिला का असली पति पंजाब के राजपुरा में रहता है।
15 युवकों को बनाया पति
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले दंपत्ति ने पीड़ित और उसकी पत्नी के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर 15 युवकों को पीड़ित की पत्नी का पति बनाकर इंग्लैंड भेज दिया। इसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित की पत्नी को इंग्लैंड में हिरासत में ले लिया गया, जिसके दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया गया था। पीड़ित ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ राजपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।