Categories: क्राइम

इस देश में बलात्कार करने वालों के प्राइवेट पार्ट के साथ करते हैं ये काम, जानकर हर दरिंदे की निकल जाएंगी चीखें

Death Penalty for Rape Cases: दुनिया के जिन देशों में बलात्कार के लिए सज़ा का प्रावधान है, उनमें से ज़्यादातर इस्लामी हैं. सऊदी अरब में बलात्कारियों का सिर कलम कर दिया जाता है. सिर कलम करने से पहले, बलात्कारी को बेहोशी की दवा दी जाती है

Published by Heena Khan

Rape Punishment: दुनियाभर में महिलाओं को आज भी हैवानियत का सामना करना पड़ता है. बढ़ते रेप के मामलों ने लड़कियों को अंदर से तोड़ दिया है. हर लड़की घर से बाहर जाने में भी डरती है. वहीं अगर बात करें सुरक्षा की तो न तो लड़की घर के बाहर सुरक्षित है और न ही घर में. कहना का सीधा सीधा मतलब ये है कि कई अनजान तो कई अपने ही महिलाओं के साथ घिनौना काम कर बैठते हैं और उन्हें अपनी गलती का पछतावा भी नहीं होता. ऐसा इसलिए क्योंकि कई देशों में रेप करने पर कोई सजा नहीं मिलती तो कहीं रेपिस्ट को खुला छोड़ दिया जाता है. आपको बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बलात्कार की सज़ा को और कड़ा करने के लिए एक बलात्कार-विरोधी विधेयक पारित किया था. लेकिन आज हम आपको कई ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अपराधियों को बद से बदतर सजा दी जाती है. दरअसल, इस पूरी दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां रेप की सजा काफी खौफनाक होती है. 

इन देशों की खौफनाक जा जानकर कांपेंगे आप

सऊदी अरब 

दुनिया के जिन देशों में बलात्कार के लिए सज़ा का प्रावधान है, उनमें से ज़्यादातर इस्लामी हैं. सऊदी अरब में बलात्कारियों का सिर कलम कर दिया जाता है. सिर कलम करने से पहले, बलात्कारी को बेहोशी की दवा दी जाती है और फिर सिर कलम कर दिया जाता है.

अफगानिस्तान 

अफ़ग़ानिस्तान में सिर कलम करने की प्रथा नहीं है, लेकिन सज़ा भी कम कठोर नहीं है. इस मुस्लिम देश में बलात्कारियों को सिर में गोली मार दी जाती है या फांसी पर लटका दिया जाता है. यह कार्रवाई फ़ैसले के चार दिनों के भीतर की जाती है.

ईरान 

ईरान में बलात्कारियों के लिए मौत की सज़ा का क़ानून है. दोषी पाए जाने पर, आरोपी को फांसी दे दी जाती है.

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया में बलात्कारियों को सज़ा देने का तरीका बिल्कुल अलग है. दरअसल, वहां बलात्कारी को गोली मार दी जाती है. दूसरी ओर, मिस्र में मौत की सज़ा दी जाती है.

पाकिस्तान 

पाकिस्तान में सामूहिक बलात्कार, बाल शोषण और बलात्कार के लिए मौत की सज़ा दी जाती है. किसी महिला पर हमला करना और जानबूझकर सार्वजनिक रूप से उसके शरीर को नंगा करना भी मौत की सज़ा है.

चीन 

वहीं चीन में ऐसे मामलों में आमतौर पर मृत्युदंड दिया जाता है, लेकिन नपुंसक बनाने के कुछ मामले भी सामने आए हैं. जी हां यहां रेपिस्ट का प्राइवेट पार्ट काट दिया जाता है. जापान में, बलात्कार की सज़ा बीस साल तक की जेल है. कुछ मामलों में, मृत्युदंड भी संभव है.

अमेरिका 

संयुक्त राज्य अमेरिका में, दोषी बलात्कारी के लिए सामान्य सज़ा इस बात पर निर्भर करती है कि मामला राज्य या संघीय कानून के अंतर्गत आता है या नहीं. संघीय कानून के तहत मामलों में, सज़ा कुछ वर्षों से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है.

न कोई जंग, न कोई ब्लास्ट! दुनिया के वो देश जहां कभी नहीं हुआ कोई युद्ध

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026