Categories: क्राइम

प्रेमिका की डिमांड सुनने के बाद ‘प्रेम’ ने मौत को लगाया गले

सिंगरौली जिले के बलियरी में एक युवक ने करवा चौथ (Karva Chauth) से ठीक पहले फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की प्रेमिका (Girlfriend) और उसके परिवार वाले उसे ब्लैकमेल (Blackmail) कर रहे थे और पैसों की मांग कर रहे थे.

Published by DARSHNA DEEP

Madhya Pradesh Suicide Case: मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बलियरी से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, करवा चौथ से ठीक पहले प्रेम कुमार शाह नाम के युवक ने फांसी का फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली. फिलहाल, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. आखिर क्या है पूरा मामला इस खबर में पढ़िए. 

मृतक के परिजनों ने क्या लगाया आरोप:

परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया  कि प्रेम कुमार शाह अपनी प्रेमिका और उसके परिवार वालों से काफी ज्यादा परेशान था. उन्होंने कहा कि प्रेमिका लगातार उससे पैसों की मांग कर रही थी और उसे लगातार ब्लैकमेल भी करा करती थी.  साथ ही उन्होंने आगे बताया कि प्रेमिका ने युवक से 5 लाख रुपये की डिमांड की थी, जिसका जिक्र प्रेम कुमार शाह ने अपने सुसाइड नोट में भी किया है. युवक ने करवाचौथ की रात में, देर रात 12 से 5 बजे के बीच अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई की शुरू:

घटना की जानकारी मिलने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. लेकिन, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को घर ले जाने से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कोतवाली थाने के मुख्य द्वार पर शव को रखकर जमकर हंगामा किया. मृतक के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रेमिका और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता है वे यहां से नहीं जाएंगे. 

नगर पुलिस अधीक्षक ने मामले में क्या कहा:

नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है और सभी अहम बिंदुओं पर जांच की जा रही है. साथ ही उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026