Categories: क्राइम

आंखों में डाला नमक और काट दिया गला, युवती की हत्या करने के लिए बनाया Whatsapp Group; शातिर कातिल ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, दरअसल, यहां एक सिरफिरे आशिक ने शादी से इनकार करने पर एक युवती को बेरहमी से मार डाला.

Published by Heena Khan

Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, दरअसल, यहां एक सिरफिरे आशिक ने शादी से इनकार करने पर एक युवती को बेरहमी से मार डाला. इतना ही नहीं आरोपी ने इस वारदात को बेहद शातिर तरीके से और बेरहमी से अंजाम दिया है. आरोपी ने पहले युवती की आंखों में नमक डाला और फिर उसका गला काट दिया. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.

बेरहमी से किया कत्ल

दरअसल, ये पूरी घटना बेंगलुरु के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. वहीं शुक्रवार को 20 साल की यामिनी प्रिया कॉलेज से घर लौट रही थी, इस दौरान मंत्री मॉल के पीछे रेलवे ट्रैक के पास विग्नेश नाम के एक युवक ने उसे रोका, उसकी आंखों में नमक डाला और फिर गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. जैसे ही इस घटना की सूचना मिली वैसे ही श्रीरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने हत्यारे को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कुछ ही घंटों में विग्नेश को दबोच लिया.

शादी से किया मना तो कर दिया कांड

वहीं मामले की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी ने शादी से इनकार करने पर इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने मिशन यामिनी प्रिया नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसके ज़रिए उसने हत्या की योजना बनाई. इस ग्रुप में चार सदस्य हैं और बताया जा रहा है कि उसने अपनी प्रेमिका यामिनी के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए यह ग्रुप बनाया था, जिसमें उसका ठिकाना और वो किससे बात करती है, यह सब शामिल था. आरोपी यामिनी पर शादी का दबाव बना रहा था.

Weather Today 18-10-2025: धनतेरस पर कैसा रहेगा मौसम? कहां होगी तेज बारिश-कहां बढ़ेगी ठंड, आ गया IMD का अलर्ट

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026