Categories: क्राइम

मलप्पुरम में दो-मंज़िला इमारत की छत पर मिला मानव कंकाल, बदबू से खुला खौफनाक राज

केरल के मलप्पुरम (Malappuram) जिले में एक दो-मंज़िला इमारत की छत पर मानव कंकाल (Human Skeleton) मिला है. कंकाल पुराने सामान के बीच पड़ा था, जिसका पता बदबू (Smell) आने के बाद चला. पुलिस ने बताया कि यह कंकाल कई महीने पुराना है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

Published by DARSHNA DEEP

Kerala Crime News: केरल के मलप्पुरम जिले से एक बेहद ही रौंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है. जहां, चेरानी इलाके के प्लाइवुड रोड पर स्थित एक दो-मंज़िला इमारत की छत पर मानव कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक, यह कंकाल पुराने सामानों के बीच पड़ा हुआ था. जिसका पता बदबू आने के बाद ही चल सका. 

मानव कंकाल का कैसे चला पता?:

मलप्पुरम  जिले के चेरानी इलाके के प्लाइवुड रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत की छत पर फ्लेक्स बोर्ड हटाने के लिए कुछ मज़दूर पहुंचे हुए थे. जब उन मज़दूरों ने वहां पड़े पुराने सामान को हटाया, तो हड्डियों के कई हिस्सों पर उनकी नज़र  दिखाई दी. इसके बाद उन्होंने बिना किसी देर के पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी. 

मामले में कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?:

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक, यह कंकाल कई महीने पुराना है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया. 

प्रवासी मज़दूरों से जुड़े होने कीआशंका:

मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इमारत में पहले तमिलनाडु के कुछ प्रवासी मज़दूर रहा करते थे. जांच अब इस दिशा में की जा रही है कि कहीं कंकाल का संबंध उन्हीं मज़दूरों में से किसी से तो नहीं है. फिलहाल,  पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की पूरी तरह से अपनी कोशिश में जुटी हुई है. 

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की शुरू:

पुलिस ने इमारत के मालिक और आसपास के लोगों से अब पूछताछ करनी शुरू कर दी है. फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद ही कंकाल की उम्र और मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026