Categories: क्राइम

100 करोड़ के साम्राज्य का पर्दाफाश, रिश्वतकांड में फंसे DIG भुल्लर, CBI ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई (CBI) ने रिश्वत (Bribe) के एक मामले में उनके एक बिचौलिए के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद, दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई अदालत (Special CBI Court) में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है.

Published by DARSHNA DEEP

CBI take action against DIG Bhullar: पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने आड़े-हाथों ले लिया है. रिश्वत के मामले में सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को एक बिचौलिए के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जांच के दौरान, अधिकारियों को डीआईजी भुल्लर और उनके परिवार के नाम पर 50 अचल और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज़ मिले. फिलहाल, सीबीआई की टीम अब इस मामले में हर पहलू से कार्रवाई करने में जुटी हुई है. 

कैश, सोना और लग्जरी घड़ियों की बरामदगी:

सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के आवासों और अन्य ठिकानों पर की छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती सामान को जब्त किया है. बरामदगी में  7.50 करोड़ रुपये नकदी, 2.5 किलोग्राम सोना और गहने, 26 लग्जरी घड़ियां, चार हथियार और 100 कारतूस शामिल हैं. इन सबके अलावा, डीआईजी के समराला स्थित फार्महाउस से भी 5.7 लाख रुपये नकद, 9 पेटी इम्पोर्टेड शराब, और 17 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. 

संपत्तियों का नेटवर्क और डायरी का क्या है रहस्य?:

डीआईजी की संपत्तियों का जाल केवल पंजाब में ही नहीं है, बल्कि चंडीगढ़, और लुधियाना में भी फैला हुआ है.  इनमें जालंधर के गांव कोट कलां का 6 कनाल का फार्महाउस, चंडीगढ़ के सेक्टर-39 बी और 40 बी के फ्लैट, लुधियाना के अयाली खुर्द में जमीन, और कपूरथला, मोहाली, पटियाला, व बरनाला में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी के रूप में शामिल हैं. 

मामले में सीबीआई अधिकारियों ने क्या दी जानकारी:

सीबीआई अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि भुल्लर के आवास से मिली डायरी और बिचौलिए कृष्णू के घर से बरामद सरकारी दस्तावेज और बेनामी संपत्तियों के रिकॉर्ड इस जांच में नए तत्थयों को जल्द ही उजागर कर सकते हैं. इसके अलावा  जांच में यह भी पता चला है कि समराला फार्महाउस पर देर रात तक रसूखदार और बड़े कारोबारियों के साथ पार्टियां होती थीं, जिसकी वजह से वहां, 24 घंटे इम्पोर्टेड शराब का स्टॉक रखा जाता था. फिलहाल, इन दस्तावेजों और डायरी की गहन पड़ताल लगातार जारी है, जिससे भ्रष्टाचार के इस पूरे नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026