Voter Adhikar Yatra: 1 सितंबर को पटना में वोटर अधिकार यात्रा का समापन, शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन

Voter Adhikar Yatra: 1 सितंबर को पटना में वोटर अधिकार यात्रा का समापन, शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन, इंडिया गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन माना जा रहा है यह यात्रा

Published by Swarnim Suprakash

रांची, झारखण्ड से मनीष मेहता की रिपोर्ट 
Voter Adhikar Yatra: बिहार में कुछ ही महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने मिलकर वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की थी, जिसका समापन 1 सितंबर को पटना में होने जा रहा है। इस समापन कार्यक्रम को लेकर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री केशव महतो कमलेश, मंत्री बंधु तिर्की सहित कई विधायक रविवार को रांची से पटना रवाना हुए।

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

यात्रा के समापन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। उनके पटना पहुंचने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। हेमंत सोरेन की मौजूदगी से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह यात्रा बिहार चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता को मजबूत संदेश देगी।

Om Bidla in Puri: संसद भवन में दिखेगी ओडिशा की झलक, जगन्नाथ रथ यात्रा के पवित्र पहिए होंगे स्थापित

यात्रा को बिहार की जनता ने पुरजोर समर्थन दिया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रवाना होने से पहले कहा कि वोट अधिकार यात्रा पूरी तरह सफल रही है। उन्होंने कहा कि “लोकसभा चुनाव में जिस तरह से केंद्र सरकार ने वोट चोरी किया, राहुल गांधी ने उसी मुद्दे को जनता के बीच रखा है। इस यात्रा को बिहार की जनता ने पुरजोर समर्थन दिया है और यह साफ संकेत है कि इस बार बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।”

इंडिया गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन माना जा रहा है यह यात्रा

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनता को संबोधित किया। महंगाई, बेरोजगारी और किसान संकट जैसे मुद्दों को लोगों के बीच उठाया गया। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस अभियान ने जनता में नया भरोसा जगाया है।
अब 1 सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इसका भव्य समापन होगा। इस दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं, हेमंत सोरेन की मौजूदगी से कार्यक्रम में झारखंड का राजनीतिक रंग भी दिखाई देगा।
बिहार चुनावी माहौल में यह यात्रा और उसका समापन इंडिया गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन माना जा रहा है।

अचानक RSS चीफ Mohan Bhagwat की तारीफ क्यों करने लगे मुख्तार अंसारी के भाई? किसे दी सीख लेने की सलाह

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026