Bihar News: शिवहर चुनाव में वोटिंग का दिखा अजीबोगरीब पैटर्न, कुछ बूथों पर प्रत्याशी को बंपर वोट; कई पर वोट दहाई में भी नहीं!

Bihar Election Low Voter Turnout: जदयू प्रत्याशी श्वेता गुप्ता को जहां कई बूथों पर भारी समर्थन मिला, वहीं कुछ क्षेत्रों में उन्हें बेहद कम वोट मिले.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Election 2026: शिवहर विधानसभा चुनाव में वोटिंग पैटर्न बेहद असमान और दिलचस्प रहा. जदयू प्रत्याशी डॉ. श्वेता गुप्ता को जहां कई बूथों पर भारी समर्थन मिला, वहीं कुछ क्षेत्रों में उन्हें बेहद कम वोट मिले. डॉ. श्वेता को 113 बूथों पर 300 से अधिक वोट प्राप्त हुए, जिनमें 34 बूथ ऐसे थे जहां उन्हें 400 से अधिक और 3 बूथों पर 500 से अधिक वोट मिले. उनका सबसे मजबूत बूथ संख्या 298 रहा, जहाँ मध्य विद्यालय जहांगीरपुर दक्षिणी में उन्हें सर्वाधिक 567 मत मिले. 

26 बूथों पर 50 से कम वोट, 10 बूथों पर दहाई तक भी नहीं पहुंचे

इसके विपरीत, 26 बूथों पर उनके वोट 50 से कम रहे और 10 बूथों पर तो वोट दहाई तक भी नहीं पहुंचे. उदाहरण के तौर पर बूथ संख्या 178 पर उन्हें केवल 1 वोट, बूथ 94 और 96 पर मात्र 2-2 वोट, बूथ 97 पर 7 वोट और कई अन्य स्थानों पर 3 से 6 के बीच वोट प्राप्त हुए. यह स्पष्ट संकेत है कि क्षेत्र के कुछ इलाकों में जदयू की पकड़ बेहद मजबूत थी, जबकि कई बूथों पर पार्टी का प्रभाव लगभग नगण्य रहा.

Rohini Acharya के ‘अपमान’ पर खौला मामा का खून! तेजस्वी,रमीज़, संजय की लगा दी क्लास

राजद प्रत्याशी नवनीत कुमार के साथ भी हुआ ऐसा

इसी तरह राजद प्रत्याशी नवनीत कुमार का प्रदर्शन भी मिश्रित रहा. उन्हें 16 बूथों पर 400 से अधिक और 4 बूथों पर 500 से अधिक वोट प्राप्त हुए. उनका सबसे सफल बूथ संख्या 203 रहा, जहां उकनी दक्षिणी में उन्हें 772 वोट मिले, जो पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा आंकड़ा था. हालांकि, राजद को भी कमजोर वोटिंग वाले क्षेत्र मिले. 22 बूथ ऐसे रहे जहां नवनीत कुमार को 50 से कम वोट मिले. 

Related Post

इनमें बूथ संख्या 8 पर 17 वोट, बूथ 28 पर 35 वोट, बूथ 260 पर 24 वोट और कई अन्य बूथों पर 20 से 40 के बीच ही वोट मिले. इससे यह स्पष्ट है कि राजद भी कई इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर सका.

कुल मिलाकर, शिवहर का वोटिंग पैटर्न अत्यंत विविध और ध्रुवीकृत रहा. जदयू और राजद दोनों को ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जबरदस्त समर्थन मिला, लेकिन कई जगहों पर प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. 

RJD Workers Protest: हार के बाद RJD में बगावत, लालू के सामने संजय यादव के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, यहां देखें Video

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026