Prashant Kishor: बिहार चुनाव क्यों हारी जनसुराज पार्टी? ‘PK’ से हुई कौन सी बड़ी गलती? 5 दिन बाद खुद किया खुलासा

Prashant Kishor Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने बिहार चुनाव 2025 में क्यों किया इतना बुरा प्रदर्शन? इसका खुलासा खुद PK ने किया है.

Published by JP Yadav

Prashant Kishor News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assebly Election 2025) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ऐसी सुनामी आई, जिसमें छोटे तो छोटे बड़े (कांग्रस और RJD) राजनीतिक दल भी ‘बह’ गए. NDA की सुनामी में कुछ छोटे दलों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया तो कई राजनीतिक दलों ने पानी भी नहीं मांगा. इसी कड़ी में देश के जाने-माने रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ PK की जनसुराज पार्टी भी रही, जिसका प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा. विधानसभा चुनावों में जन सुराज पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही. करीब-करीब सभी सीटों पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

PK को खुद चुनाव नहीं लड़ने का अफसोस

इस हार के बाद कई दिनों की चुप्पी के बाद प्रशांत किशोर खुद सामने आए और अपना पक्ष रखा. बिहार चुनाव में खाता नहीं खोल पाने वाली जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अब माना है कि उनका चुनाव नहीं लड़ना एक गलती थी. प्रशांत किशोर ने मीडियाकर्मियों के समक्ष कबूल किया है कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए था. एक मीडिया चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए था. इसके साथ ही स्वयं के चुनाव नहीं लड़ने पर भी अफसोस जताया. उन्होंने यह भी बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में 15-20 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हासिल हुए सिर्फ 4 प्रतिशत. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इतने कम वोट मिलना जाहिर सी बात है-विश्लेषण की बात है.

Related Post

अरविंद केजरीवाल जैसा प्रदर्शन पीके नहीं कर सके बिहार में

गौरतलब है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की तरह ही बिहार चुनाव में जनसुराज पार्टी ने दस्तक दी थी. लोगों को उम्मीद थी कि जनसुराज पार्टी बिहार में अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. प्रशांत किशोर से लोगों को उम्मीद इसलिए भी थी, क्योंकि बतौर रणनीतिकार उन्होंने दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में अपनी स्ट्रेटजी से राजनीतिक दलों को जीत दिलाई थी. इनमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं. यहां तक कि जनता दल यू को भी बिहार चुनाव 2025 में जिताने वाले पीके ही थे. ऐसे में लोग मान रहे थे कि वह अपनी पार्टी को अच्छी स्थिति में पहुंचाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. 

BJP का प्रदर्शन, बनी सबसे बड़ी पार्टी

यहां पर बता दें कि पीके की जनसुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों में से 238 पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन सफलता किसी भी सीट पर नहीं मिली. इसके उलट NDA ने भारी अंतर से जीत हासिल की. इस चुनाव में BJP को 89 तो JDU को 85 सीटें मिलीं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल को सिर्फ 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा. 

JP Yadav

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026