कांग्रेस नेताओं की हुई खूब धुनाई! पटना एयरपोर्ट बना रणक्षेत्र, Video हुआ वायरल

Bihar Election 2025: दिल्ली से एक बैठक के बाद लौट रहे कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस नेता शकील अहमद खान को पटना एयरपोर्ट पर पब्लिक ने घेर लिया और जमकर धो दिया.

Published by Heena Khan

Patna Airport Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही हैं. पक्ष विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और वोट जुटाने के प्रयास कर रहे हैं. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार शाम पटना एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जो हैरान कर दनी वाला था. दरअसल, दिल्ली से एक बैठक के बाद लौट रहे कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस नेता शकील अहमद खान को पटना एयरपोर्ट पर पब्लिक ने घेर लिया और जमकर धो दिया, इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताओं की गाड़ी रोककर नारेबाजी की और कुछ उग्र कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर हमला करने की भी कोशिश की. नतीजतन, पार्टी नेताओं को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा.

इस वजह से भड़की भीड़

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बात का आरोप लगाया कि वो 5 करोड़ रुपये में टिकट बेच रहे हैं. नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विक्रम विधानसभा सीट को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लाहवरु ने 5 करोड़ रुपये में बेचा है.

पटना एयरपोर्ट बना कुश्ती का मैदान

दरअसल, बुधवार शाम दिल्ली से पटना लौटे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को भयंकर विरोध का सामना करना पड़ा. दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना हवाई अड्डे को रणक्षेत्र बना डाला. इतना ही नहीं अल्लावरु किसी तरह बच निकले, लेकिन उनके समर्थकों की बेरहमी से पिटाई हुई. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर टिकट बेचने का आरोप लगाया. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिक्रम से आए कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और कहा कि “शकील अहमद चोर है”. वहीं अब कहा जा रहा है कि पप्पू यादव के समर्थक मनीष कांग्रेस नेताओं को एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए थे. इसी बीच, बिक्रम से आए गुस्साए कांग्रेस नेताओं ने मनीष का पीछा करके उन्हें पीटना शुरू कर दिया.

Bihar Chunav 2025: BJP की तीसरी सूची जारी, तेजस्वी यादव के सामने ये नेता मैदान में; यहां देखें उम्मीदवारों के नाम

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026