Exclusive: भोजपूरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से India न्यूज की खास बातचीत, फिल्मी पर्दे से लेकर राजनीति तक हर मुद्दे पर की खुलकर बात

Bihar Chunav: बिहार के चुनावी दंगल में आने के बाद खेसारी लाल यादव ने India न्यूज से की खास बातचीत. चलिए जानते हैं उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर क्या कहा.

Published by Shubahm Srivastava

Khesari Lal Yadav Interview : भोजपूरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का सितारा बुलंदियों पर है. वे भोजपूरी सिनेमा से राजनीति की दुनिया में कदम रख चुका है. उन्होंने छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है. बिहार के चुनावी दंगल में उतरने के बाग इंडिया न्यूज के संवाददाता धंनजय कुमार ने खेसारी लाल यादव से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने अभी तक के सफर और राजनीति में कदम रखने को लेकर खुलकर बात की.

राजनीति में कदम रखने पर क्या बोले खेसारी लाल?

भोजपूरी सुपरस्टार से जब पूछा गया कि फिल्मी पर्दे से लेकर राजनीति में आने तक उनको किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा – इसका जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि, जिस जिंदगी में कठिनाई नहीं, वो जिंदगी ही नहीं है. 20 बीमारी हो जाए तो इंसान ऐसे ही डॉक्टर बन जाता है – दवा तक का नाम याद हो जाता है. जो बीमारी होती है वो जिंदगी जीने का तरीका होती है. 

उन्होंने आगे कहा कि जहां पर कांटे होते है ना, वहीं पर बेहतर रास्ते बनते हैं. कांटे वाले रास्ते हमेशा इंसान को खुशनसीब बनाते हैं. बहुत कम लोगों को ऐसा अवसर मिलता है – कि वो लड़कर अपने हक को बड़ा करें . ये पैसे दौलत मुझे इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि मैं गरीब था. अगर में अमीर होता तो उस पैसे- गाड़ी का भी कोई मोल नहीं होता.

35 लाख का सोना, करोड़ों की कारें! Khesari Lal की संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे

अपने नौकर का दर्द समझता हूं – खेसारी लाल

फिल्मी पर्दे से पहले नौकर का काम करने के सवाल पर भोजपूरी सुपरस्टार खेसारी ने कहा कि, इसी वजह से मैं अपने नौकर का दर्द समझ पाता हूं. क्योंकि मैं भी किसी के घर पर नौकर था. मेरे घर पर लड़का 15-16 साल से काम करता है, वो मेरे भाई की तरह है. मेरे घर पर कोई भी मुझे (खेसारी) सर नहीं बोलता – हर आदमी भईया बोलता है. मुझे लगता है कि ये मेरा अपना है. इसलिए मैं इन बच्चों का दर्द समझ पाता हूं – क्योंकि मैंने 3 से 6 महीने तीन – चार स्टारों के यहां झाड़ू पोछा किया है. इस वजह से मुझे इस चीज का आभास है – कि ये जिंदगी बड़ी अजीब होती है.

वहां पर आपको प्यार करने वाले नहीं मिलेंगे – सिर्फ हुक्म चलाने वाले मिलेंगे. इसी लिए मैं किसी गरीब का दर्द समझ पाता हूं. मैं गरीबी में रहा हूं – लिट्टी चोखा बेचा है. इस वजह से मुझे इन लोगों का दर्द पता है. उन्होंने आगे कहा कि, मुझे जमीनी हकीकत और इंसान की हकीकत पता है. इसी वजह से मैं बहुत निर्मल हूं.  

Related Post

राजनीति में आने के बाद लगातार उनपर हो रहे हमलों पर उन्होंने जवाब दिया. खेसारी ने कहा कि, मेरे गाने की वजह से बिहार की स्थिति तो खराब हुई नहीं – वो मनोरंजन (Entertain) की दुनिया है. वो अश्लील होता ही नहीं है. अगर वो अश्लील होता तो लोग उसे नहीं सुनते. 

मैंने जाति पर कभी बात नहीं की, मैं पहले इंसान हूं

खेसारी ने कहा कि, मैंने जिंदगी में कभी जाति पर बात नहीं कि – मैं पहले एक इंसान हूं. हर इंसान मेरे लिए अपना है. जब लोगों को आप अपना बना लोगे को आप उसके दर्द को समझ पाओगे. यहां पर लोग किसी को अपनी बना ही नहीं पाते हैं. 

‘सम्राट चौधरी कोई छोटा नाम नहीं’

सम्राट चौधरी द्वारा नचनिया बोले जाने के सवाल पर खेसारी लाल ने जवाब दिया कि, वो बड़े भाई हैं – हमारे गार्जियन स्वरूप है. हां लेकिन दुख होता है कि उनके शब्दों में मेरे लिए सम्मान नहीं है. मैं उनकी तरह बनकर उनकी आलोचना नहीं करूंगा.  वो दिग्गज हैं उन्होंने दुनिया देखी है. लेकिन मैं कर्मठ हूं – लड़कर बड़ा हुआ हूं. उनके पास शब्द बड़े हो सकते हैं – लेकिन मेरे पास लड़ने की क्षमता है. उन्होंने आगे कहा कि, सम्राट चौधरी कोई छोटा नाम नहीं है’. कभी न कभी उन्होंने मेरे गाने सुने होंगे. 

राजनीति इतनी गंदी हो गई है न – कि यहां पर लोग शब्दों से सम्मान नहीं दे पा रहे हैं, आत्मा और दिल से कैसे देंगे.  वो मेरे बड़े भाई जैसे – उनके लिए बुरा नहीं बोल सकता.

Bihar Election News: पवन सिंह नहीं तो खेसारी लाल यादव सही, जानिये वह ‘मजबूरी’ जिसकी वजह से चुनावी मैदान में उतरेंगे भोजपुरी स्टार

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026