Jan Suraj: जन सुराज पार्टी ने हज भवन में बिहार बदलाव कांफ्रेंस का किया सफल आयोजन

Jan Suraj: जन सुराज पार्टी ने हज भवन में बिहार बदलाव कांफ्रेंस का किया सफल आयोजन, बिहार भर से 3000 मुस्लिम बुद्धिजीवी हुए शामिल

Published by Swarnim Suprakash

पटना से रीतेश की रिपोर्ट 
Jan Suraj: प्रशांत किशोर ने हज भवन के लिए जन सुराज इजलास को किया संबोधित, बोले – मुस्लिम समाज अब तक लालटेन में तेल बनकर जलता रहा, अब लालटेन की रौशनी बुझने वाली है। पीके ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों से कहा- देश के 50% से अधिक हिंदू भाजपा के खिलाफ, उनमें 20% भी मुस्लिम समाज के साथ आ गए तो हमारी लड़ाई जीती हुई समझिए।  

जन सुराज पार्टी ने पटना के हज भवन में बिहार बदलाव कांफ्रेंस का सफल आयोजन किया। हज भवन में आज बिहार भर से 3000 से ज्यादा मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से संवाद करने के लिए आए। इनमें 50 से अधिक प्रोफेसर, शिक्षक और अन्य समाजसेवी शामिल रहे। साथ ही 250 के करीब लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ली।

Hardoi: मां की पिटाई करने वाले कलयुगी बेटे की कहानी

प्रशांत किशोर ने किया सम्बोधित

कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यात्रा से आज करीब सवा करोड़ लोग जुड़े हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम हैं। मुस्लिम समाज ने जन सुराज को जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा की है, इसके लिए आपका शुक्रिया करते हैं। मुसलमान समाज के लोग आज तक लालटेन का तेल बनकर जलते रहे हैं। लेकिन अब लालटेन की रौशनी बुझने वाली है।

उन्होंने मुस्लिम बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप हमारे साथ आए तो हम अगले दो साल में पूरे देश की राजनीति की दिशा बिहार की ओर कर देंगे। हम आपकी चिंता को 2027 में ही निपटा देंगे। 2029 तक नहीं जाने देंगे। बिहार के बाद आपकी लड़ाई यूपी में लड़ी जाएगी। पश्चिम बंगाल में मुस्लिम समाज ने मेरी बात मानी। देखिए अब वहां यूसीसी-एनआरसी सब खत्म हो गया है।

पीके बोले- देश के 50% से अधिक हिंदू भाजपा के खिलाफ, उनमें 20% भी मुस्लिम समाज के साथ आ गए तो हमारी लड़ाई जीती हुई समझिए

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज जो काम बिहार में कर रहा है, वो सिर्फ बिहार की लड़ाई नहीं है। देश के 50% हिंदू जो भाजपा से लड़ रहे हैं, उनमें 20% भी हमारे साथ आ जायें तो हमारी लड़ाई जीती हुई समझ लीजिए। हिंदुओं की आधी आबादी ऐसी है, जो गांधी, बाबासाहब, लोहिया, समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा को मानती है। गांधी को, लोहिया को या समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा मानने वाले लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है, भाजपाइयों ने नहीं लड़ी। 

Related Post

Delhi: दिल्ली के मंडोली जेल में मकोका के खूंखार गैंगस्टर ने कि आत्महत्या |

उन्होंने आगे कहा कि हम 2014 में मोदी को जिताने में भी कंधा लगाये थे। उसके बाद हम बिहार में काम शुरू किए और एक साल के अंदर ही भाजपा को बिहार में 55 पर समेट दिए। इसलिए आपलोग पीछे मत रहिए। जैसे आप कहते हैं कि देश की आजादी में हमने भी खून-पसीना बहाया है। वैसे ही जब यह इतिहास लिखा जाए कि बिहार को बनाने में एक नई लड़ाई लड़ी जा रही थी, तब यह भी लिखा जाए कि आपने भी अपना खून-पसीना बहाया था। यह बात न हो कि मुस्लिमों ने जन सुराज का साथ इसलिए दिया कि उन्हें 40 सीटें मिली, बल्कि बात इसलिए हो कि आपने बिहार को बदलने में सहयोग किया।

पीके ने दिया इंडी अलायंस को चैलेंज, कहा- मुस्लिमों को उचित भागीदारी दें

प्रशांत किशोर ने कहा कि आपलोगों को SIR से डरने की जरूरत नहीं है। आप यह चिंता मत करिए कि SIR में 10 नाम काटा जाएगा। कोई चिंता नहीं है, 90 लोग रहेंगे, वही इन सरकारों को हटाने के लिए काफी हैं। डर यह नहीं है कि कुछ लोगों का नाम कट जाएगा। डर यह है कि जिनका नाम है, उनका वोट सही जगह पर जाए। हम इंडिया अलायंस को चैलेंज देते है कि आप मुस्लिम समाज को उचित प्रतिनिधित्व दीजिए। आपके जहां भी मुस्लिम कैंडिडेट होंगे, वहां हम मुस्लिम को टिकट नहीं देंगे। हम वहां हिंदू को ही लड़ायेंगे।

लोकतंत्र में वोट की है अहमियत

उन्होंने कहा कि आपके वोट की बड़ी क़ीमत है। इसलिए भीड़ का हिस्सा मत बनिए। हमलोग हैं, आपके लिए लड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि सभी लोगों को नागरिकता साबित करने का मौका दिया जाएगा। आप अल्लाह को छोड़कर किसी से मत डरिए। आपने इतना सबकुछ देख लिया, भाजपा, मोदी-योगी का शासन, यूसीसी-एनआरसी देख लिया। अब क्या डरना है? 

Video: 1947 में भारत को कटी-फटी आजादी मिली…स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा – हमें अधूरी आज़ादी मिली

बिहार बदलाव कांफ्रेंस को प्रशांत किशोर के अलावा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, चुनाव अभियान समिति के संयोजक किशोर कुमार मुन्ना ने भी संबोधित किया। मंच पर पार्टी के बड़े मुस्लिम नेताओं में शामिल एमएलसी अफाक अहमद, महासचिव सरवर अली, दानिश ख़ान, कोर कमिटी मेम्बर डॉ शाहनवाज, आज़म हुसैन अनवर, मो अबदुल्ला, डॉ सारिक ग़ाज़ी, कार्यक्रम के कन्वेनर वसीम नैयर अंसारी मौजूद रहे। मंच संचालन पार्टी प्रवक्ता तारिक अनवर चंपारणी और अबू अफ़ान फारूकी ने किया।

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026