Bihar Chunav 2025: Raghopur चुनाव में नया मोड़! Prashant Kishor नहीं बल्कि चंचल सिंह देंगे तेजस्वी को टक्कर

Raghopur Assembly Seat Election: जनसुराज पार्टी ने तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट से चंचल सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इससे प्रशांत किशोर के खुद चुनाव लड़ने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है. क्योंकि करगहर और राघोपुर दोनों ही संभावित सीटों पर जनसुराज ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए जनसुराज पार्टी ने तेजस्वी यादव के हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. जनसुराज ने इस सीट से चंचल सिंह को मैदान में उतारा है. यह घोषणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है. क्योंकि इससे पार्टी संयोजक प्रशांत किशोर के खुद चुनाव लड़ने की अटकलें पर लगभग विराम लग गया है. प्रशांत किशोर के रोहतास के करगहर या वैशाली के राघोपुर से चुनाव लड़ने की उम्मीद थी. लेकिन अब पार्टी ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए है.

चंचल सिंह को राघोपुर से टिकट

जनसुराज पार्टी ने राघोपुर विधानसभा सीट से चंचल सिंह को मैदान में उतारा है. यह सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव का गढ़ मानी जाती है. चंचल सिंह का सीधा मुकाबला तेजस्वी यादव से होगा. जिससे यह सीट और भी दिलचस्प हो गई है. पहले माना जा रहा था कि प्रशांत किशोर इस सीट से चुनाव लड़ सकते है.

Related Post

क्या प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं?

रोहतास जिले की राघोपुर और करगहर प्रशांत किशोर के लिए व्यक्तिगत रूप से चुनाव लड़ने की दो संभावित सीटें थी. अब जबकि जनसुराज पार्टी ने दोनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. यह तय माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर इस विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से चुनाव नहीं लड़ेंगे. अब उनका ध्यान पूरे राज्य में जनसुराज संगठन को मज़बूत करने पर रहेगा.

जन सुराज की उम्मीदवार

बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा, नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा, आरा से विजय कुमार गुप्ता, करहगर से रितेश रंजन पांडे, गोह से सीताराम दुखारी, नबीनगर से अर्चना चंद्रा, बोधगया से लक्ष्मण मांझी, दरभंगा (ग्रामीण) से शोएब खान और बनियापुर से श्रवण कुमार महतो चुनावी मैदान में जन सुराज उम्मीदवार होंगे.

रेलवे का बड़ा एलान! इन रूट्स पर फिर दौड़ेंगी ट्रेनें, जानिए कौन-कौन सी Train हुई शुरू

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026