Bihar Chunav 2025: ‘कभी छठ घाट गए हैं राहुल जी?’ तेज प्रताप यादव के सवाल से गरमाई सियासत

Bihar Chunav: जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी के छठ पूजा पर दिए गए बयान पर उनको घेरा है. उन्होंने कहा कि राहुल को छठ के बारे में कुछ पता नहीं है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने छठ पर्व को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस पर्व के बारे में कोई जानकारी नही है. 

जब पटना में मीडिया ने तेज प्रताप यादव से राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गये बयान के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को छठ पर्व के बारे में क्या पता है? राहुल गांधी ने छठ मनाया है कभी और वे इलके बारे में बात कर रहें है. क्या राहुल गांधी को इसके बारे में कुछ पता है. जो व्यक्ति विदेश भाग जाता है. उसे छठ पर्व के बारे में जानकारी नही होगा.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “अगर मोदी छठ पूजा पर नाटक करना चाहते हैं, अगर वे छठ पूजा पर नाटक करना चाहते हैं, तो पानी आएगा, वीडियो कैमरे आएंगे।”

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मोदी जी छठ पूजा पर नाटक करना चाहते है. अगर वे छठ पूजा पर नाटक करना चाहते है. पानी आयेगा. फिर उसके बाद नालंदा में एक दूसरे सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2 हिंदुस्तान बन गये. अभी छठ पूजा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना में स्नान करने का फैसला किया. एक तरफ बिहार की हकीकत है. यमुना प्रदूषित और गंदगी से भरी है. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने साफ पानी का एक छोटा सा तालाब बनवाया. साफ पानी दूर-दूर से आता था. दिल्ली में लोगों को पीने का साफ पानी भी नहीं मिलता है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नहाने के लिए इतना बड़ा पाइप लगाया गया और पानी दूर-दूर से लाया गया. हमारे प्रधानमंत्री को उसमें नहाना पड़ा.

Related Post

भाजपा भी निशाना साध रही है

अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन का सफाया हो जाएगा क्योंकि लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां का कथित अपमान और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री और छठी मैया का मजाक उड़ाने का बदला लेंगे. लखीसराय में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित ने दावा किया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए छठी मैया का अपमान किया और कहा कि इस देवी की पूजा करने वाले लोग नाटक कर रहे है.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया था कि राजद-कांग्रेस के नेता वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान कर रहे है. मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि छठ पूजा कांग्रेस और राजद नेताओं के लिए एक ‘ड्रामा’ है लेकिन बिहार के लोग इस ‘अपमान’ को वर्षों तक नहीं भूलेंगे और न ही उन्हें माफ करेंगे.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026