Bihar Elections 2025: NDA में सीट शेयरिंग पर महासंग्राम! चिराग पासवान की पार्टी ने रखी बड़ी डिमांड

NDA seat sharing tussle: NDA में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है इस बीच लोजपा (रा) पार्टी ने सीट को लेकर खुलकर डिमांड कर दिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी ने सीधे तौर पर कहा है कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में 43 सीटों से कम नहीं चाहिए।

Published by Shivani Singh

LJP(R) seat demand: NDA में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है इस बीच लोजपा (रा) पार्टी ने सीट को लेकर खुलकर डिमांड कर दिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी ने सीधे तौर पर कहा है कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में 43 सीटों से कम नहीं चाहिए।

आपको बता दें कि साथ या अलग-अलग चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने गुरुवार 28 अगस्त को यह स्पष्ट कर दिया कि एनडीए के घटक दल के रूप में वह 43 विधानसभा सीटों से कम नहीं चाहती।

पार्टी सांसद और प्रधान महासचिव अरुण भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि सीटों की संख्या 43 से 135 के बीच होनी चाहिए। हालांकि सीटों की सही संख्या उन्होंने नहीं बताई है। 

लोजपा (रा) के लिए 2025 विधानसभा चुनाव होगा ऐतिहासिक (2025 assembly elections will be historic for LJP(R)

अरुण भारती ने एक्स पर पोस्ट किया कि लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। तब से, पार्टी ने कभी भी जदयू के साथ बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। 2025 का विधानसभा चुनाव लोजपा(रा) के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार लोजपा(रा) जदयू के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।

Voter Adhikar Yatra:  राहुल गांधी के मंच से PM मोदी की मां को गाली, भड़की BJP ने कांग्रेस और आरजेडी के ‘शहजादों’ को नाप दिया!

उन्होंने बताया कि 2015 में, पार्टी ने एनडीए के साथ गठबंधन में 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2020 में उसने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा। वर्ष 2000 से 2025 तक, हमारे नेता चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी का निरंतर विकास हुआ है।

इस पृष्ठभूमि में, आगामी चुनावों में, मेरी व्यक्तिगत राय में, एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे में लोजपा (रा) के लिए सम्मानजनक संख्या इन दोनों सीटों के बीच कहीं होनी चाहिए।

NDA में सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच लोजपा (रामविलास) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 43 से कम सीटों पर समझौता नहीं करेगी। पार्टी इसे अपने लिए एक ऐतिहासिक चुनाव मान रही है, क्योंकि पहली बार वह जदयू के साथ मिलकर मैदान में उतरेगी। इस पोस्ट से स्पष्ट है कि सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में अभी और चर्चाएं और मोलभाव जारी रहेंगे, खासकर तब जब लोजपा (रा) जैसे सहयोगी खुलकर अपनी मांगों को सार्वजनिक कर रहे हैं।

Mohan Bhagwat का बड़ा ‘यू-टर्न’, बोले- ‘न रिटायर होऊंगा, न किसी को रिटायर होने के लिए कहूंगा’

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Giridih accident: गिरिडीह में तीन ट्रकों में लगी भीषण आग, ड्राइवर-खलासी की जिंदा जलकर मौत

Giridih accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के…

April 16, 2026

silver rate today 16 april 2026: चांदी ने मारी छलांग, हजारों रुपये बढ़े दाम, खरीदारी से पहले जानें लेटेस्ट रेट

silver rate today 16 april 2026 : अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा बाजार में चांदी की…

April 16, 2026

Prayagraj train accident: प्रयागराज में ट्रैक पर खड़े यात्रियों को रौंदती चली गई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 5 की मौत

Prayagraj train accident: प्रयागराज के करछना क्षेत्र में पचदेवरा हाल्ट के पास एक बड़ा रेल हादसा…

April 16, 2026