Bihar Election Results 2025: बिहार में अगर JDU की BJP से नहीं बनी बात तो कैसे बनेगी नीतीश सरकार? यहां देखें- 5 संभावित समीकरण

Bihar Election Results 2025: बिहार में चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. ऐसे में अगर बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ गई तो क्या-क्या समीकरण हो सकते हैं. आइए ऐसे 5 समीकरणों पर चर्चा करते हैं.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे (Bihar Election Results 2025) में एनडीए की ऐतिहासिक जीत और 200 से अधिक सीटों का जादुई आंकड़ा पार करने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज है. चुनाव परिणाम देखने के बाद अटकलों का बाजार गर्म है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बिहार की 243 सीटों में से BJP ने सबसे ज्यादा 89 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 85 सीटें मिलीं. सीटों के मामले में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इसके बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री नियुक्त करेगी.

जदयू ने दावे को किया खारिज

हालांकि, जदयू ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है. भाजपा और जदयू के अलावा एनडीए में शामिल चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटें जीतीं. वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं. इस तरह कुल सीटों की संख्या 202 हो गई.

अब सवाल ये उठता है कि अगर बीजेपी और जदयू के बीच सहमति नहीं बनी तो सरकार बनने की क्या-क्या संभावनाएं हैं. आइये सभी संभावनाओं पर बात करते हैं. सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 है. ऐसे में सभी संभावनाओं पर चर्चा करते हैं.

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Election Results 2025: ‘नतीजे उम्मीद से कहीं…’, बिहार में NDA की जीत पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने क्या-क्या कहा?

संभावना नंबर 1 :-

सबसे पहली संभावना तो यह है कि बिहार में एनडीए के सभी घटक दलों को मिलाकर 202 सीटें हो रही है. ऐसे में इस आधार पर एनडीए सरकार आसानी से बना रही है. 

 

Related Post
क्रमांक पार्टी सीट
1. BJP 89
2. JDU 85
3. LJP RV 19
4. HAMS 5
5. RLM 4
कुल 202

संभावना नंबर 2 :-

बीजेपी के बिना भी सरकार बन सकती है. अगर बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने की बात पर अड़ जाती है तो जदयू अन्य दलों के साथ सरकार बना सकती है. 

क्रमांक  पार्टी  सीट
1. JDU 85
2. LJP RV 19
3. HAMS 5
4. RLM 4
5. AIMIM 5
6. OTHERS 5
कुल 123

संभावना नंबर 3:-

क्रमांक  पार्टी  सीट
1. JDU 85
2. RJD 25
3. HAMS 5
4. RLM 4
5. INC 5
कुल 124

संभावना नंबर 4:-

अगर चौथी संभावना को देखें तो बीजेपी और आरजेडी का गठबंधन होता है तो भी सरकार बन सकती है. हालांकि, आरजेडी और बीजेपी का एक साथ आना असंभव है, लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है.

क्रमांक  पार्टी सीट
1. BJP 89
2. RJD 25
3. LJP RV 19
4. HAMS 5
6. RLM 4
कुल 142

संभावना नंबर 5 :- 

क्रमांक पार्टी सीट
1. JDU 85
2. RJD 25
3. LJP RV 19
4. HAMS 5
5. RLM 4
6. INC 6
7. AIMIM 5
कुल 149

हालांकि ये सभी संभावनाएं हैं ये हकीकत हो भी सकती है. लेकिन ऐसा होने के चांसेस बहुत कम है. क्योंकि केंद्र में बीजेपी की सरकार है और ऐसे जेडीयू बीजेपी से अलग होने के बारे में कभी नहीं सोचेगी. दूसरी तरफ देखें तो ये जनादेश एनडीए को मिला है. ऐसे में एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में जाना या किसी और पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाना लगभग नामुमकिन ही लग रहा है. लेकिन अगर फिर भी ऐसी परिस्थिति बनती है तो ये सभी संभावनाएं हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें :- 

लालू के बेटी के नाम के आगे क्यों लगता है आचार्य? बॉलीवुड मूवी से भी ज्यादा दिलचस्प है रोहिणी की कहानी

Sohail Rahman

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026