बिहार की किस सीट पर कितना तगड़ा मुकाबला? 121 सीटों पर उतरे हजारों प्रत्याशी; ट्विस्ट से भरा होगा परिणाम

Bihar Chunav 2025: पहले चरण के चुनाव में 18 जिलों की 121 सीटों पर 1,314 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. जिसके चलते 315 नामांकन खारिज हो गए हैं, वहीं 61 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है.

Published by Heena Khan

Bihar Election News: बिहार चुनाव को लेकर अब तैयारियां तेज हो गईं हैं. लगातार राजनीतिक दल जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर एक तरह का प्रयास कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पहले चरण के चुनाव में 18 जिलों की 121 सीटों पर 1,314 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. जिसके चलते 315 नामांकन खारिज हो गए हैं, वहीं 61 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है. आपको बता दें कि पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होने वाला है. वहीं नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब 18 जिलों की 121 सीटों के लिए 1314 उम्मीदवार मैदान में बाकी हैं, जिनके बीच फाइनल मुकाबला होने वाला है.

निर्वाचन विभाग की माने तो, इन सीटों के लिए कुल 1690 उम्मीदवारों ने 2496 सेटों में नामांकन दाखिल किया था. इनमें से 315 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए, जबकि 61 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. नामांकन वापसी के बाद सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवार मुजफ्फरपुर और कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में बचे हैं.

किस सीट पर कितना तगड़ा मुकाबला?

वहीं बताते चलें कि महनार में 18, डुमरांव में 16, और सिमरी बख्तियारपुर, महुआ, उजियारपुर, जमालपुर, तरारी और बक्सर में 15-15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. वहीं भौरा, परबत्ता और अलौली विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम उम्मीदवारों में मुकाबला होगा, बताया जा रहा है यहां 5-5 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके अलावा, सोनवर्षा, दरौली, रोसड़ा और मटिहानी में छह-छह उम्मीदवार, जबकि बिहारीगंज, औराई, बैकुंठपुर, कुचायकोट, रघुनाथपुर, दारौंदा और दानापुर में सात-सात उम्मीदवार बचे हैं. जानकारी के मुताबिक पहले चरण के लिए नामांकन 10 से 17 अक्टूबर तक स्वीकार किए गए थे. वहीं नामांकन पत्रों की जांच 18 तारीख को हुई, जबकि 20 अक्टूबर को नाम वापस लेने की आखिरी तिथि थी. वहीं मतदान 6 नवंबर को होगा.

जानिए दूसरे चरण का हाल

वहीं अगर दूसरे चरण की बात करें तो दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि भी 20 अक्टूबर तक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की. कई नामांकन अवैध पाए जाने के बाद खारिज कर दिए गए. इस चरण के उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. मतदान 11 नवंबर को होगा.

कुदरत का कहर! पाकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक मची तबाही, हुआ कुछ ऐसा…खुदा को याद करने लगे लोग

Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा प्रमोशन का चांस, लव लाइफ में आएगी खुशखबरी! जानें आज का राशिफल

Heena Khan

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026