कौन बनेगा महुआ सीट का राजा? जातीय समीकरण और वोटों का क्या है कहना

Bihar Election 2025: बिहार के महुआ विधानसभा क्षेत्र में सियासी मुकाबला तेज, तीन-तरफा चुनावी जंग, जातीय समीकरण और समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ, परिणाम जनता के वोट पर निर्भर है, जानते हैं पूरी खबर

Published by Team InKhabar

Bihar Election 2025: आपको पता ही होगा कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार मतदान दो चरणों में होगा; पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को. मतगणना का इंतजार मतदाताओं के लिए 14 नवंबर को खत्म होगा. पहले चरण में कुल 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस तरह बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए जनता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेगी.

तेजप्रताप की कर्मभूमि में सियासी मुकाबला

महुआ विधानसभा सीट पर चुनाव का माहौल बेहद गर्म और रोमांचक नजर आ रहा है. क्योंकि लालू यादव के परिवार ने शायद इस तरह के तीन-तरफा मुकाबले की कल्पना भी न की होगी. आरजेडी से निष्कासित तेजप्रताप यादव इस बार अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले महुआ से चुनावी मैदान में उतरे हैं. वहीं आरजेडी ने अपने पक्ष से डॉ. मुकेश रौशन को टिकट दी है. और एनडीए गठबंधन के अंतर्गत इस बार महुआ सीट एलजेपी (आर) को सौंपी गई है, जिसने संजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है. तेजप्रताप यादव की यह सीट कर्मभूमि रही है,उनके जीत के समय उनके सामने जेडीयू ने कड़ी चुनौती पेश की थी. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट से राष्‍ट्रवादी जनता दल (RJD) के मुकेश कुमार रौशन विजयी हुए थे. उन्होंने जनता दल (युनाइटेड) की उम्मीदवार अशमा परवीन को कड़ी टक्कर दी और लगभग 13,770 मतों से जीत हासिल की थी. 

महुआ विधानसभा क्षेत्र की स्थापना

महुआ विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1951 में हुई थी. शुरुआती चुनाव 1952, 1957 और 1962 के बाद यह क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन 1977 में इसे पुनः अस्तित्व में लाया गया. 1977 के बाद से अब तक कांग्रेस और भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज नहीं की है, जिससे यह क्षेत्र राजद के लिए एक स्थायी प्रभाव वाला निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है.

Related Post

इस बार दिलचस्प मुकाबला

महुआ विधानसभा क्षेत्र बिहार के वैशाली जिले में स्थित एक प्रमुख राजनीतिक क्षेत्र है.इसका विधानसभा क्षेत्र संख्या 126 है और यह बिहार विधानसभा का हिस्सा है और लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.इस बार की स्थिति साफ संकेत देती है कि महुआ में सियासी मुकाबला बेहद कठिन और दिलचस्प रहने वाला है. तीनों उम्मीदवारों के बीच मतों की टक्‍कर बेहद नजदीकी होने की संभावना है, और जनता का फैसला ही आख़िरी नतीजे को तय करेगा।

देखते हैं महुआ का जाति समीकरण

महुआ में बिहार के अन्य जिलों की तरह ही यहां भी यादव समुदाय और अन्य OBC के लोग ज्यादा हैं साथ ही यहां मुस्लिम समुदाय की भी आबादी अधीक है.

जाति/समुदाय                 अनुमानित(%)     टिप्पणी
यादव                             25–30%          निर्णायक वोट बैंक
मुस्लिम                           10–15%         क्षेत्रीय प्रभावशाली वोट
अनुसूचित जातियां (SC)    20–25%          दलित समुदाय का हिस्सा
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)    25–30%         चुनाव परिणाम को प्रभावित करता है
अन्य/अल्पसंख्यक           5–10%            छोटे समुदाय और अन्य वर्ग

Team InKhabar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026