Bihar Chunav: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा बड़ी असफलता के साथ समाप्त हुई – ऋतुराज सिन्हा

Bihar Chunav: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा बड़ी असफलता के साथ समाप्त हुई - ऋतुराज सिन्हा, चुनाव आयोग को निष्क्रिय करने की भूमिका निभा रही कांग्रेस

Published by Swarnim Suprakash

पटना, बिहार से शैलेंद्र की रिपोर्ट 
Bihar Chunav: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज समाप्त हुई वोटर अधिकार यात्रा पर बड़ा वार किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक बड़ी असफलता के साथ समाप्त हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस या राजद नहीं चाहती है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो, जिस कारण वे एसआईआर का विरोध कर रहे हैं।  

प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि 1 अगस्त को चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का प्रारूप जारी कर साफ कहा कि जिनका आपत्ति है, वह आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसका विरोध करना शुरू किया। इसके बाद 16 अगस्त से यात्रा शुरू की और आज उसका समापन भी हो गया।  

चुनाव आयोग को निष्क्रिय करने की भूमिका निभा रही कांग्रेस

उन्होंने आगे कहा कि फॉर्म 7 जमा करने की तिथि जब समाप्त हुई, उसी दिन यात्रा भी समाप्त कर दी गई। इससे साफ है कि यह यात्रा एसआईआर में व्यवधान पैदा करने की यात्रा थी। जो संविधान और लोकतंत्र की बात करते हैं, वह चुनाव आयोग को निष्क्रिय करने की भूमिका निभा रहे हैं।  

जनता में भ्रम फ़ैलाने की कोशिश की गई

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से इस कार्य में सहयोग मांगा था, लेकिन महागठबंधन के किसी दल ने अपेक्षित सहयोग नहीं दिया। शिकायत तक नहीं दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि अगर गलती थी, तो सुधरवाने का प्रयास करते, लेकिन केवल जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश की।  

Related Post

राहुल गांधी की यात्रा से बिहार को क्या मिला?

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर राहुल गांधी की यात्रा से बिहार को क्या मिला? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भगीरथ मांझी को घर की चाबी सौंपकर झूठ बोला कि घर कांग्रेस ने बनाया। जबकि जमीन उनकी ही थी और घर भी उन्हीं का था, केवल पेंट का काम कांग्रेस ने कराया।  

Semiconductors in India: भारत बनेगा सेमी कंडक्टर का बड़ा हब, नरेंद्र मोदी करेंगे सेमीकॉन का शुभारंभ

इसके अलावा उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र किया, जिसमें उनकी असंवेदनशीलता की भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रेवंत रेड्डी और स्टालिन जैसे बिहारियों और सनातन का अपमान करने वालों का स्वागत करने की बात कही। 

पीएम मोदी की माताजी को गाली देने की घटना का जिक्र

इस दौरान भाजपा के नेता ने कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की माताजी को गाली देने की घटना का जिक्र किया और उसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी नहीं, सीना जोरी कर रहे थे।  

स्वच्छ  और पारदर्शी चुनाव नहीं चाहते राहुल और तेजस्वी

भाजपा के नेता ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव चाहते ही नहीं हैं। वे लोकतंत्र के साथ खड़े नहीं हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए ये दोनों अवरोधक बने हैं। इसका परिणाम आने वाले चुनाव में साफ दिखेगा।

Delhi Floods News: बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, बाढ़ के चलते मंगलवार शाम से पुराने रेलवे पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद

Swarnim Suprakash

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026